न्यूज11 भारत
हाजीपुर/डेस्क: एनडीए का विजय रथ बिना किसी रोक-टोक के चारों दिशाओं में अपना परचम लहराता हुआ वैशाली में भी प्रवेश कर गया. आलम यह था कि वैशाली जिले की 8 सीटों में से 7 पर एनडीए का कब्जा हो गया. आरजेडी के तेजस्वी यादव किसी प्रकार अपनी सीट बचाने में सफल हो गये, अन्यथा वैशाली भी उन जिलों में शामिल हो जाता जहां एनडीए ने सूपड़ा साफ कर दिया है. तेजस्वी यादव भी काफी समय तक पीछे चलने के बाद आखिरी राउंड में जीत हासिल करने में सफलता हासिल की.
वैशाली जिले का चुनाव परिणाण इस प्रकार रहा
- राघोपुर से तेजस्वी यादव (RJD)- 14532 मतों से विजय. अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार BJP सतीश यादव को हराया.
- लालगंज से संजय सिंह (BJP) ने अपनी प्रतिद्वंदी राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को 32167 मतों हराया.
- पातेपुर से लखेन्दर कुमार रोशन (BJP)- 22480 मतों से विजयी. अपने प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार प्रेमा चौधरी को हराया.
- राजापाकर से महिंदा राम (JDU)-48067 मतों से विजयी. अपने प्रतिद्वंदी प्रतिमा दास कांग्रेस उम्मीदवार को हराया.
- महनार से उमेश कुशवाहा (JDU)- 38558 मतों से विजयी, अपने प्रतिद्वंद्वी रवीन्द्रसिंह राजद उम्मीदवार को हराया
- वैशाली से सिद्धार्थ पटेल (JDU)-32590 मतों से विजयी, अपने प्रतिद्वंद्वी अजय कुशवाहा राजद उम्मीदवार को हराया।
- हाजीपुर से अवधेश सिंह (BJP)- 18509 मतों से विजयी, अपने प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार देवकुमार चौरसिया को हराया.
- महुआ से संजय सिंह (LJPR)- 44997 मतों से विजयी, अपने प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार मुकेश रोशन को हराया.
यह भी पढ़ें: दरभंगा का 'नरेश' बना NDA, BJP ने 6 सीटें डाली अपनी झोली में, JDU के खाते आयीं 4 सीटें