‎पीएम मोदी देश की सेवा नहीं कर रहे, बांटने की राजनीति कर रहे हैं : मुकेश सहनी

‎पीएम मोदी देश की सेवा नहीं कर रहे, बांटने की राजनीति कर रहे हैं : मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने पीएम मोदी और भाजपा पर बिहार और देश की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण, बिहार विकास और सत्ता की राजनीति को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए।

‎पीएम मोदी देश की सेवा नहीं कर रहे बांटने की राजनीति कर रहे हैं  मुकेश सहनी

‎पीएम मोदी देश की सेवा नहीं कर रहे |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

हाईलाइट्स - 

  • ‎  महिलाओं के आरक्षण के लिए संशोधन बिल नहीं, परिसीमन के जरिए भाजपा के आरक्षण की मंशा: मुकेश सहनी
  • ‎  भाजपा को बिहार के विकास से मतलब नहीं, केवल सत्ता में पहुंचना था: मुकेश सहनी
  •   देश के लोग जितना 2010 में खुश थे, वह आज नहीं हैं: मुकेश सहनी


‎पटना-   विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने इस क्रम में बिहार की हालिया स्थिति को लेकर भी भाजपा को घेरा।  
‎‎उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का काम केवल राज्यों में सरकार बनाना और सत्ता पर कब्जा जमाना है। उन्हें बिहार से कोई मतलब नहीं है। 25 से 30, फिर से नीतीश कहकर सत्ता में आए और तीन महीने में उन्हें हटा दिया।  बिहार में चुनाव के दौरान वोट के लिए सारा खजाना खाली कर दिया आज प्रदेश में  सारे काम ठप्प है। 

‎वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में चुनाव के बाद से ही सारे कार्य ठप हैं। इसके बाद सरकार बनी तो मुख्यमंत्री सहित तीन मंत्री ही शपथ लिए। मंत्री नहीं बनने से सभी विभागों में कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री आपको ही बनाना है तो देर क्यों की जा रही है?  

‎उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी भाजपा पर बरगलाने की बात कहते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में पास कर दिया गया, उस पर काम करना है लेकिन वे कर नहीं रहे हैं। उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि अभी 543 लोकसभा सीट हैं, इनमें 33 प्रतिशत हो जाएं तो 179 महिला सांसद होते।  

‎उन्होंने  कहा कि  अधिकांश राज्यों में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सामान्य वर्ग से है। उन्होंने महिला आरक्षण में कोटा में कोटा की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आरक्षण के लिए संशोधन बिल नहीं है, परिसीमन के जरिए भाजपा का आरक्षण है।  

‎बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि देश में 2010 में जितने लोग खुश थे, वह आज नहीं हैं। उन्होंने पीएम से कहा कि आप जितना चुनाव के लिए सोचते हैं, उतना देश के लिए सोचिए तो देश का भला हो जाता । आरएसएस को राष्ट्र का निर्माण नहीं करना है, भाजपा को चुनाव जिताना है। उन्होंने कहा कि महिला के सम्मान के लिए हमलोग सड़कों पर उतरेंगे और महिला के आरक्षण की हकीकत लोगों को बताएंगे।

इसे भी पढ़ें - श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, विधानसभा ने जारी किया आधिकारिक नोटिफिकेशन 

संबंधित सामग्री

सभी 595 मंडलों में मनाया जाएगा हूल दिवस: आदित्य साहू

झारखंड

सभी 595 मंडलों में मनाया जाएगा हूल दिवस: आदित्य साहू

झारखंड भाजपा 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर न केवल अमर शहीद स्थल भोगनाडीह में कार्यक्रम आयोजित करेगी बल्कि इस दिवस को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाने की तैयारी में जुटी हुई है.

अवैध वसूली के रास्ते का रोड़ा बन रहे रिम्स निदेशक को इस्तीफा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने किया मजबूर: रमाकांत महतो

झारखंड

अवैध वसूली के रास्ते का रोड़ा बन रहे रिम्स निदेशक को इस्तीफा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने किया मजबूर: रमाकांत महतो

दलित अधिकारियों का शोषण और उत्पीड़न कांग्रेस की पुरानी कार्यसंस्कृति : भाजपा

हूल दिवस को भव्य तरीके से मनाएगी BJP, 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन 

झारखंड

हूल दिवस को भव्य तरीके से मनाएगी BJP, 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन 

झारखंड भाजपा द्वारा 30 जून को अमर शहीद स्थल भोगनाडीह में आयोजित होने वाले 'हूल दिवस' के भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है.

नई टीम के साथ बीजेपी आज करेगी यूपी के चुनाव का शंखनाद, पहली कार्यकारिणी की बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति

देश-विदेश

नई टीम के साथ बीजेपी आज करेगी यूपी के चुनाव का शंखनाद, पहली कार्यकारिणी की बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति

बीजेपी की नई टीम है युवा और अनुभव का संगम

BIT मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए स्थानीय कोटा समाप्त होने पर प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने सरकार को लताड़ा

झारखंड

BIT मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए स्थानीय कोटा समाप्त होने पर प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने सरकार को लताड़ा

शिक्षा मंत्री छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर इस्तीफा दें : संदीप वर्मा