बंगाल चुनाव के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, कई पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई

बंगाल चुनाव के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, कई पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई

बंगाल चुनाव के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन कई पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए है. आयोग ने इन अधिकारियों पर गंभीर कदाचार और चुनाव के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है.

चुनाव आयोग के निर्देश पर डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप गराई (IPS), एसडीपीओ सजल मंडल, डायमंड हार्बर थाने के इंस्पेक्टर इन चार्ज मौसम चक्रवर्ती, फाल्टा थाने के आईसी अजय बाग और उस्ती थाने की ओसी शुभेच्छा बाग को निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है. साथ ही, संदीप गराई के मामले में रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि वे आईपीएस अधिकारी है.

इसके अलावा, डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशानी पाल को भी चेतावनी जारी की गई है. आयोग ने कहा है कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रही हैं, खासकर चुनाव जैसे संवेदनशील समय में. चुनाव आयोग की इस कार्रवाई को चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: रांची: आज भाजपा का महिला आक्रोश मार्च, मोरहाबादी मैदान में जुटे दिग्गज नेता
 
संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए