न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 8.86 एकड़ कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर आज शनिवार को सुनवाई होनी है. मामले की सुनवाई पीएमएलए की विशेष कोर्ट में होगी. आरोप गठन के बाद मामले में ट्रायल शुरू होगी.
बताते चलें मामले में अन्य आरोपियों पर आरोप गठित हो चुके हैं. जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन, बड़ागांई अंचल के तत्कालीन उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद , जेएमएम नेता अंतू तिर्की, समेत कई जमीन कारोबारी को आरोपी बनाया गया है.
कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने कई बार कार्रवाई की थी. जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद सिंह समेत जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी भी हुई थी, जिसमें कई अहम साक्ष्य मिले थे.
इसी मामले में हेमंत सोरेन समेत कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. हालांकि मामले में आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. वहीं ईडी ने मामले की जांच पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में हत्या का केस, गुजरात में जिंदा मिली महिला; मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा