भरत मंडल/न्यूज़11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के संगठनात्मक पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड संगठन को मजबूत बनाने, नए पदाधिकारियों के चयन तथा कमेटी विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में प्रखंड कमेटी के लिए प्रस्तावित नामों की घोषणा की गई, जबकि अंतिम विस्तार बुधवार को किए जाने की जानकारी दी गई.
कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव यमुना मंडल व महराज मंडल, केंद्रीय सचिव दिनेश मंडल, केंद्रीय संगठन सचिव हर्षित भदानी, जिला अध्यक्ष अमित महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह तथा केंद्रीय युवा मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव शामिल हुए.इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने JLKM की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा. नेताओं ने कहा कि संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाकर जनसरोकार के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी.