न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: महुआ विधानसभा क्षेत्र के लोग भारी संख्या में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे. जदयू के इन लोगों द्वारा सीएम आवास पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी महुआ विधानसभा सीट से आसमा परवीन को टिकट दिए जाने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में आसमा परवीन महुआ विधानसभा सीट से बहुत कम वोटों के अंतर से हारी थीं, जिसके कारण वह एक मजबूत दावेदार हैं.
जदयू कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है क्योंकि एनडीए गठबंधन में महुआ सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चली गई है. नाराज कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आसमा परवीन को टिकट नहीं मिला, तो वे जेडीयू को वोट नहीं करेंगे.
यह भी पढ़े: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पटना पहुंचीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नॉमिनेशन में होंगी शामिल