लोकसभा में नया विवाद, क्या खतरे में राहुल गांधी की सदस्यता? निशिकांत दुबे ने दिया नोटिस

By : Mansi Kumari
लोकसभा में नया विवाद, क्या खतरे में राहुल गांधी की सदस्यता? निशिकांत दुबे ने दिया नोटिस

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लोकसभा में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया हैं. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया हैं. यह नोटिस राहुल गांधी द्वारा इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील और यूनियन बजट को लेकर सदन में उठाए गए सवालों के बाद आया हैं.

किस बात पर उठा विवाद?
लोकसभा में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने राजनीति की तुलना मार्शल आर्ट से करते हुए ‘ग्रिप’ और ‘चोक’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने आपत्ति जताई थी. बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी ने तथ्यों के बिना आरोप लगाए और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया.

लोकसभा सचिवालय में दाखिल नोटिस में कहा गया है कि राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्सों को रिकॉर्ड से हटाया जाए. साथ ही, यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सदन की मर्यादा का उल्लंघन किया हैं. यह नोटिस लोकसभा की नियमावली के तहत Rule 380 के अंतर्गत दिया गया है, जिसके जरिए असंसदीय या आपत्तिजनक शब्दों को कार्यवाही से हटाया जा सकता गेन. विशेषाधिकार नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा, “आप लोगों को वे लोग कीवर्ड्स देते है क्या?” उनके इस बयान को भी राजनीतिक हलकों में अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा हैं.

पहले भी जा चुकी है सदस्यता
यह पहला मौका नहीं है, जब राहुल गांधी की सदस्यता पर सवाल उठा हो. वर्ष 2023 में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में दिए गए भाषण को लेकर सूरत की एक अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी. हालांकि बाद में अदालत से राहत मिलने पर उनकी सदस्यता बहाल हो गई थी. फिलहाल, निशिकांत दुबे द्वारा दिए गए नोटिस पर लोकसभा की कार्यवाही और अध्यक्ष के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं. आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद की राजनीति में और गरमा सकता हैं.

यह भी पढ़े: मद्रास हाईकोर्ट का आदेश, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 10 लाख रुपये जमा करने के निर्देश

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.