भागलपुर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले- बिहार में एनडीए की बनेगी सरकार

भागलपुर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले- बिहार में एनडीए की बनेगी सरकार

'राज्य की जनता ने परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को नकारा'

भागलपुर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले- बिहार में एनडीए की बनेगी सरकार

शंभू भगत/न्यूज11 भारत

भागलपुर/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास भागलपुर पहुंचे. उन्होंने एक निजी होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता ने परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को बहुत करीब से देखा है. इसलिए बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को 2005 में जो मौका दिया था, विकास की राजनीति करने वाली एनडीए सरकार को ही इस बार भी मौका देगी.

रघुवर दास ने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग में जनता ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया है. उन्होंने कहा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पहले चरण में एनडीए को 80 सीटों से अधिक सफलता मिलेगी. जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास की राजनीति हुई है, उससे जनता खुश है.” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार की जनता ने जिस ‘आसुरी शक्तियों’ और ‘अराजक शासन’ को हटाने का काम किया था, वही संकल्प इस बार भी दोहराया जाएगा. उन्होंने कहा, “2005 से पहले बिहार में अपहरण उद्योग, अपराध और विनाश की राजनीति हावी थी, लेकिन आज बिहार विकास के रास्ते पर है और जनता इसे बनाए रखना चाहती है”

रघुवर दास ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की है उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने आसुरी शक्ति यानी परिवारवाद को राजनीति में स्थापित किया राजद भी परिवारवाद की पार्टी है बिहार की जनता अब इस राजनीति से बाहर निकल चुकी है और विकास की राजनीति को वोट दे रही है उन्होंने आगे कहा कि भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी रोहितपांडे के प्रति जनता का स्पष्ट रुझान है“भागलपुर की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार एनडीए को ही पूर्ण बहुमत से जिताएगी,” उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर मतदान कर रही है, ताकि राज्य में फिर से विभाजन, अराजकता और अपराध की राजनीति की वापसी न हो.

यह भी पढ़ें: विकास और विरासत का संगम, अपराधियों के लिए बुलडोजर ही जवाब, गयाजी में योगी ने भरी हुंकार

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त