बक्सर की चारों सीटों के अंतिम परिणाम घोषित, तीन पर एनडीए का कब्जा, एक महागठबंधन की झोली में

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बक्सर की चारों सीटों के अंतिम परिणाम घोषित, तीन पर एनडीए का कब्जा, एक महागठबंधन की झोली में

बक्सर की चारों सीटों के अंतिम परिणाम घोषित तीन पर एनडीए का कब्जा एक महागठबंधन की झोली में

धीरज कुमार/न्यूज11  भारत

बक्सर/डेस्क: बक्सर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना पूरी हो चुकी है. कुल 15 टेबलों पर तेजी से मतों की गिनती की गई, जिसमें बक्सर सदर सीट पर 25 राउंड, डुमरांव में 29 राउंड, ब्रह्मपुर में 28 राउंड तथा राजपुर सुरक्षित सीट पर 30 राउंड की गिनती के बाद अंतिम परिणाम सामने आए. इस चुनावी जंग में एनडीए ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि एक सीट महागठबंधन के खाते में गई.

सबसे प्रतिष्ठित 200 बक्सर सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आनंद मिश्रा ने बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को 28,184 वोटों के भारी अंतर से मात दी. मतगणना के शुरुआती राउंड से ही आनंद मिश्रा लगातार आगे चल रहे थे और अंत में यह बढ़त ऐतिहासिक जीत में बदल गई.

201 डुमरांव विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक रहा, जहां जदयू के राहुल सिंह ने माले उम्मीदवार अजित कुशवाहा को 2,105 वोटों से हराकर जीत का परचम लहराया. पूरे 29 राउंड तक चली गिनती में कभी मामूली बढ़त, कभी कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम क्षणों में राहुल सिंह ने अपनी बढ़त कायम रखी.

202 राजपुर (सु.) विधानसभा सीट पर जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम को 9,155 वोटों से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की. राजपुर सीट पर शुरू से ही एनडीए को बढ़त मिलती रही और अंत तक यह अंतर और बढ़ता गया.

वहीं 199 ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. यहां राजद उम्मीदवार शंभूनाथ यादव ने लोजपा (R) के हुल्लास पांडेय को 2,913 वोटों से मात देकर सीट अपने नाम की.

इस तरह बक्सर जिले की चार सीटों में से तीन पर एनडीए और एक पर महागठबंधन ने जीत हासिल की. जिले भर में परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: तारापुर, जमालपुर और मुंगेर विधानसभा सीटों पर NDA को बड़ी सफलता

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त