अनीता देवी हत्याकांड के सभी फरार आरोपियों की अविलंब सुनिश्चित हो गिरफ्तारी : आदित्य साहू

अनीता देवी हत्याकांड

अनीता देवी हत्याकांड के सभी फरार आरोपियों की अविलंब सुनिश्चित हो गिरफ्तारी : आदित्य साहू

पुलिस निष्पक्ष काम करे, मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को मिले सजा

अनीता देवी हत्याकांड के सभी फरार आरोपियों की अविलंब सुनिश्चित हो गिरफ्तारी  आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र की एक दलित गर्भवती महिला अनीता देवी की हत्याकांड के आरोपियों द्वारा अनीता देवी के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आ रही है. इसी साल 29 मई को कोयला माफियाओं की निर्मम पिटाई के कारण अपनी जान गंवाने वाली अनीता देवी के परिजनों ने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से रांची में मुलाकात कर सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए अपनी जान माल की रक्षा करने एवं न्याय दिलाने की अपील की है. प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान स्वर्गीय अनीता देवी के पति महेश भुइंया, उनकी बेटी मान्या कुमारी और बेटे आदि कुमार ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी आज तक पुलिस द्वारा नहीं की जा सकी है. पुलिस द्वारा कुल 17 आरोपियों में से 9 की ही गिरफ्तारी की गई है और 8 आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. मामले में जो नामजद लोग बाहर घूम रहे हैं वे खुलेआम जान से मारने की धमकी दे ही रहे हैं, जेल जाने वाले लोग भी बाहर निकलने पर जानमाल के नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे हैं. इससे उनका पूरा परिवार डरा सहमा है.

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पहले दिन से ही काफी गंभीर है और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. जलावन के लिए कोयला चुन कर आ रही एक दलित महिला को खुलेआम पीट पीट कर मार डाला गया. सभी ने देखा कि इस मामले में घटना वाले दिन कैसे राज्य सरकार, स्थानीय डीसी, एसपी, स्थानीय कांग्रेस विधायक के इशारे पर मामले को मैनेज करने का हरसंभव प्रयास किया गया और जब भाजपा ने बोकारो चक्का जाम का अल्टीमेटम दिया तब स्थानीय पुलिस कुछ नामजद लोगों की गिरफ्तारी दिखाकर अपना दामन बचाने का असफल प्रयास किया गया.

आदित्य साहू ने कहा कि पीड़ित परिवार का आरोप काफी संगीन है. लगातार आरोपियों द्वारा परिजनों को धमकी मिल रही है और पुलिस इसमें लापरवाही बरत रही है. पुलिस अपना काम निष्पक्ष तरीके से करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठावें.इस मामले के फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल पुलिस सुनिश्चित करे. मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को सजा देने की भी उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है. साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा भी मुहैया कराई जानी चाहिए. आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों को हर स्तर पर संरक्षण मिला हुआ है.  यह घटना इसका उदाहरण है. पुलिस अपना दायित्व पूरी जिम्मेवारी से निभाए. अगर पुलिस ने इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती तो भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पार्टी आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी. इस दौरान प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मीडिया  प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, बोकारो की जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह भी मौजूद रहे.

संबंधित सामग्री

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

झारखंड

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

कोर्ट में झारखंड सरकार ने भी विदेश जाने की अनुमति दिए जाने का किया विरोध