पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, सिर काटकर जंगल में दफनाया; 17 दिन...

हत्या की साजिश

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, सिर काटकर जंगल में दफनाया; 17 दिन बाद सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

बुण्डू थाना क्षेत्र के सुमानडीह स्थित महादेवटांड़ जंगल से 19 जून को बरामद सिर कटा एवं अर्धजले शव की गुत्थी का पुलिस ने 17 दिन के भीतर खुलासा कर दिया है.

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश सिर काटकर जंगल में दफनाया 17 दिन बाद सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

न्यूज़11 भारत 
बुण्डू/डेस्क:
बुण्डू थाना क्षेत्र के सुमानडीह स्थित महादेवटांड़ जंगल से 19 जून को बरामद सिर कटा एवं अर्धजले शव की गुत्थी का पुलिस ने 17 दिन के भीतर खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुबोधनी देवी और उसके प्रेमी रमन कुमार सेठ को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का कटा हुआ सिर, हत्या में प्रयुक्त चापड़, एक ऑल्टो कार, दो मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर मामले का खुलासा किया. जांच में मृतक की पहचान संजय लोहरा (27 वर्ष), पिता-पाली गोप, ग्राम मांझी टोला, थाना तमाड़ के रूप में हुई. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सुबोधनी देवी (26 वर्ष) का रमन कुमार सेठ (34 वर्ष), पिता-विजय सेठ, ग्राम धोबी टोला, थाना तमाड़ के साथ पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था. जब इस संबंध की जानकारी संजय लोहरा को हो गई तो दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली. 

पुलिस के अनुसार 18 जून को सुबोधनी देवी अपने पति को शादी समारोह में जाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल से सोनाहातु की ओर ले गई. रास्ते में सोनाहातु थाना क्षेत्र के अड़िया-सतिया नदी के समीप पहले से घात लगाए रमन कुमार सेठ और उसके साथी ऑल्टो कार से पहुंचे और चापड़ से हमला कर संजय लोहरा की हत्या कर दी. इसके बाद शव को बुण्डू थाना क्षेत्र के सुमानडीह महादेवटांड़ जंगल में ले जाकर पहचान छिपाने के उद्देश्य से सिर धड़ से अलग कर दिया गया. धड़ पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई, जबकि कटा हुआ सिर तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह के समीप रानी वन जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया. घटना के बाद मृतक की मोटरसाइकिल को भी दूसरे स्थान पर छोड़ दिया गया, ताकि पुलिस जांच को गुमराह किया जा सके. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का कटा हुआ सिर, हत्या में प्रयुक्त चापड़, ऑल्टो कार, दो मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल बरामद कर ली. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी:  रमन कुमार सेठ (34 वर्ष), पिता-विजय सेठ, ग्राम धोबी टोला, थाना तमाड़, जिला रांची तथा सुबोधनी देवी (26 वर्ष), पति-स्व. संजय लोहरा, ग्राम मांझी टोला, थाना तमाड़, जिला रांची.

छापेमारी दल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार महतो, रूपलाल प्रसाद, तकनीकी शाखा के बलेंद्र कुमार, बीरेन्द्र सिंह, रोहित सिंह मुंडा एवं बुण्डू थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.