देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी नितेश शर्मा गिरफ्तार, किसी बड़ी घ...

शातिर अपराधी नितेश शर्मा गिरफ्तार

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी नितेश शर्मा गिरफ्तार, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था

पलामू जिला मुख्यालय के शहर  थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन कुम्हार टोली से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी नितेश शर्मा गिरफ्तार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला मुख्यालय के शहर  थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन कुम्हार टोली से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा के रूप में हुई है, जो इलाके में एक देसी कट्टे के साथ किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने रंगदारी मांगने और उसके लिए मारपीट करने के आरोपों के तहत भी कार्रवाई की है.

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टाउन थाना पुलिस को क्षेत्र में किसी अपराधी के हथियार के साथ घूमने की सटीक गोपनीय जानकारी मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित जाल बिछाकर दो नंबर टाउन कुम्हार टोली से नितेश शर्मा को दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस जब्त किए गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें वह कई बार जेल भी जा चुका है. पुलिस ने आरोपी नितेश शर्मा को आर्म्स एक्ट और रंगदारी के मामले में गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

संबंधित सामग्री

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

झारखंड

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर