न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी तेज हो गई हैं. एनडीए द्वारा जारी किए गए साझा घोषणा पत्र पर अब कांग्रेस ने तीखा हमला बोला हैं. कांग्रेस नेता और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि एनडीए को अब नए वादों की बात करने से पहले अपने पुराने कार्यों का हिसाब देना चाहिए.
शमशेर आलम ने सवाल उठाया कि “बीस साल से सरकार ने रहकर क्या किया?” उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के पिछले घोषणा पत्रों का क्या हश्र हुआ, यह देश और बिहार की जनता ने देख लिया हैं. कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि “बिहार की जनता अब जुमलाबाजी में नहीं फंसने वाली. इस बार लोग विकास और वास्तविक काम के आधार पर वोट देंगे, न कि झूठे वादों पर.”
यह भी पढ़े: दुलारचंद यादव की हत्या के बाद इलाका तनावग्रस्त, 15 घंटे बाद कड़ी सुरक्षा में निकला शव, उग्र भीड़ ने किया हंगामा