न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में हालिया करारी हार के बाद कांग्रेस अब बड़ा राजनीतिक फैसला लेने की तैयारी में हैं. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस बिहार में महागठबंधन से अलग होने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं. माना जा रहा है कि आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़ने की आधिकारिक घोषणा नए साल की शुरुआत में की जा सकती हैं.
सूत्र बताते है कि कांग्रेस पुराने जातीय समीकरण मुस्लिम, दलित, भूमिहार और ब्राह्मण पर दोबारा फोकस करना चाहती हैं. वहीं ओबीसी और ईबीसी वर्ग को साधने की कोशिश से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है, जिसका विश्लेषण अब हाईकमान कर रहा हैं. दिल्ली और बिहार दोनों जगहों की हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व गहरे मंथन में हैं. पार्टी अब बिहार में नए सिरे से अपना संगठन खड़ा करने की योजना बना रही हैं.
यह भी पढ़े: सूरज की किरणों से ‘ब्लाइंड’ हुआ फ्लाइट कंट्रोल! भारत में 200 से अधिक उड़ानों पर सीधा असर