ठाकुरसुहाती करने वालों और 'गिरोह-ए-घुसपैठ' को उनकी 'कठपुतली बने शहजादा' की ताजपो...

ठाकुरसुहाती करने वालों और 'गिरोह-ए-घुसपैठ' को उनकी 'कठपुतली बने शहजादा' की ताजपोशी मुबारक - रोहिणी आचार्य

तेजस्वी यादव के आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर रोहिणी आचार्य का तीखा पोस्ट

ठाकुरसुहाती करने वालों और गिरोह-ए-घुसपैठ को उनकी कठपुतली बने शहजादा की ताजपोशी मुबारक - रोहिणी आचार्य

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार सोशल मीडिया पर दो बार पोस्ट किये. पहली बार RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले और दूसरी बार बैठक खत्म होने और तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद. उनके दोनों पोस्ट काफी तीखे थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद रोहिणी ने तेजस्वी यादव को व्यंग्यात्मक बधाई देते हुए कहा- सियासत के शिखर - पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठाकुरसुहाती करने वालों और 'गिरोह-ए-घुसपैठ' को उनकी 'कठपुतली बने शहजादा' की ताजपोशी मुबारक हो. 

जाहिर है कि लालू प्रसाद यादव के जीते जी इस तरह से तेजस्वी यादव की पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी बिलकुल रास नहीं आयी.

इससे पहले भी आज  ही आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले रोहिणी ने अपने पोस्ट में बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आरोप लगाया कि आज जन-जन की पार्टी कही जाने वाली RJD की असली कमान ऐसे लोगों के हाथों में चली गई है, जिन्हें फासीवादी विरोधियों ने साजिश के तहत भेजा है. उन्होंने दावा किया कि ये लोग लालूवाद को कमजोर करने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने के मकसद से काम कर रहे है और अपने उद्देश्य में काफी हद तक सफल भी दिख रहे है.

रोहिणी आचार्य ने पार्टी नेतृत्व पर सवालों से बचने, जवाब देने से कतराने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि तार्किक और तथ्यात्मक जवाब देने के बजाय पार्टी हित और लालूवादी विचारधारा की बात करने वालों के साथ दुर्व्यवहार और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि यदि नेतृत्व चुप्पी साधता है, तो यह अपने आप में साजिश करने वाले गिरोह के साथ मिलीभगत का संकेत माना जाएगा.

height=233

यह भी पढ़ें: RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव

 

संबंधित सामग्री

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार