chandigarh blast nirahua reaction :चंडीगढ़ धमाके पर निरहुआ ने जताई चिंता,बंगाल-ब...

chandigarh blast nirahua reaction :चंडीगढ़ धमाके पर निरहुआ ने जताई चिंता,बंगाल-बिहार राजनीति पर भी साधा निशाना

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चंडीगढ़ धमाके को गंभीर बताया, बंगाल में ममता बनर्जी पर निशाना साधा और तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला।

chandigarh blast nirahua reaction चंडीगढ़ धमाके पर निरहुआ ने जताई चिंताबंगाल-बिहार राजनीति पर भी साधा निशाना

पटना डेस्क / न्यूज 11 भारत : चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर स्कूटर में हुए बम धमाके को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वह उस समय फ्लाइट में थे, इसलिए घटना की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी, लेकिन इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। निरहुआ ने भरोसा जताया कि जांच एजेंसियां जल्द ही सच्चाई सामने लाएंगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बंगाल में बदलाव की मांग तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए निरहुआ ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है, क्योंकि लंबे समय तक लोगों को गुमराह किया गया है। निरहुआ के मुताबिक, न तो नए उद्योग स्थापित किए गए और न ही पुराने उद्योगों को बचाने की ठोस कोशिश हुई, जिससे रोजगार के अवसर भी प्रभावित हुए हैं।

बिहार में सीएम फेस पर सस्पेंस

बिहार की राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा तय करना एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का काम है। सम्राट चौधरी के नाम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी के बड़े नेता ही करेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि चुनावी रणनीति और नेतृत्व का फैसला समय आने पर लिया जाएगा।

नालंदा मामले में सख्ती का भरोसा

नालंदा में हुए छेड़खानी के मामले पर निरहुआ ने कहा कि अब प्रदेश में पहले जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

तेजस्वी यादव पर भी हमला
वहीं, तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए निरहुआ ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान हुए अपराधों की भी समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल आरोप लगाने का काम करता है, जबकि उन्हें अपने पिछले शासन की स्थिति पर भी नजर डालनी चाहिए।

इस खबर को भी पढ़ें-  नालंदा शीतला मंदिर हादसा: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बोले- दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार ने दिया जांच का आदेश

संबंधित सामग्री

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

राजनीति

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

भाजपा नेता नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे और पश्चिम बंगाल के चाकुलिया के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Bihar PNB CSP Loot: पीएनबी के सीएसपी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, 2.07 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

बिहार

Bihar PNB CSP Loot: पीएनबी के सीएसपी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, 2.07 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

इमामगंज थाना क्षेत्र के पकारडीह में वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही अपराधियों की पहचान

पटना में सनसनी: पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

क्राइम

पटना में सनसनी: पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पटना में पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है, मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आसाम दौरे के दौरान जेडीयू विधायकों की हेमंत सोरेन से खास मुलाकात,  ऋतुराज, रुहेल रंजन और चेतन आनंद ने साझा की तस्वीर

राजनीति

आसाम दौरे के दौरान जेडीयू विधायकों की हेमंत सोरेन से खास मुलाकात, ऋतुराज, रुहेल रंजन और चेतन आनंद ने साझा की तस्वीर

आसाम दौरे के दौरान जेडीयू के तीन विधायकों ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद इस मुलाकात को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है।

गावां के जगदीशपुर में आयोजित यज्ञ में शामिल हुए बाबूलाल, कहा- यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

झारखंड

गावां के जगदीशपुर में आयोजित यज्ञ में शामिल हुए बाबूलाल, कहा- यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है