न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. इस दिन आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वे पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे. इसी अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ अन्य नवनिर्वाचित सदस्य शिवेश राम, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा भी उसी दिन शपथ ग्रहण करेंगे. नवनिर्वाचित सदस्य शिवेश राम को राज्यसभा के रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से फोन कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की औपचारिक सूचना दे दी गई है. सभी सदस्य 10 अप्रैल को संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, पटना स्थित निजी आवास में की मुलाकात