न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. NDA को चुनाव में प्रचंड बहुमत मिल गयी है. एनडीए ने "160 पार" का आंकड़ा हासिल कर लिया है. वहीं महागठबंधन अपने पिछले प्रदर्शन से भी पिछड़ गया है. NDA की बंपर जीत पर प्रधानमंत्री नारेंद्द्र मोदी ने में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. BJP दफ्तर पहुंचते ही PMमोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा घुमाते हुए मजबूत संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने बिहार में MY समीकरण, जंगलराज, SIR समते कई मुद्दों पर अपने अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधा. NDA के तरफ से BJP ने कुल 89 सीटों पर जीत दर्ज की, JDU को कुल 85 सीटें, LJP (रामविलास) को 19 सीटें, HAM को 5 व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में 4 सीटें आई. वहीं INDI गठबंधन के तरफ से RJD को 25 सीट INC (कांग्रेस) को 6 सीटें, CPI (ML) को 2 व CPI (M) के खाते में 1 सीट आई. वहीं AIMIM ने कुल 5 सीटों पर जीत दर्ज की है.

इन लोगों ने दर्ज की जीत
- पूर्वी चंपारण में केसरिया का रिजल्ट फाइनल हुआ. जदयू की शालिनी मिश्रा लगातार दूसरी बार जीती.
- मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह जीते. 29710 वोट से जीते अनंत सिंह. सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी की हार.
- बांकीपुर से बीजेपी विधायक नितिन नवीन भी चुनाव जीत गये हैं. हालांकि औपचारिक ऐलान बाकी है. नितिन को 65266 वोट मिले है. वो आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी गुप्ता से 37 हजार 67 वोट से आगे चल रहे हैं.
- सीतामढ़ी से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू जीते,औपचारिक ऐलान बाकी
- कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार पांडे ने किया जीत हासिल
- गोपालगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह ने जीत हासिल किया
- कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से AIMIM प्रत्याशी सरवर आलम की जीत हुई. आधिकारिक घोषणा बाकी
- बोधगया विधानसभा सीट से RJD प्रत्याशी ने 881 मतों से जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोजपा प्रत्याशी श्याम देव पासवान को हराया है.
- दरभंगा सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी 23 हजार मत से जीते.
- दरभंगा केवटी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुरारी मोहन झा जीते.
- सीतामढ़ी से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू जीते, औपचारिक ऐलान बाकी.
- ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल जीते.
- किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमरुल हुडा जीते.
- धमदाहा विधानसभा एनडीए से जदयू प्रत्याशी मंत्री लेशी जीत गयी हैं.
- नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के संजय कुमार पाण्डेय 26 हजार वोटो से जीते
- बगहां विधानसभा से बीजेपी के राम सिंह 6000 वोट से जीते
- रामनगर से बीजेपी के नन्द किसोर राम जीते
- कल्याणपुर से JDU के महेश्वर हजारी ने जीत दर्ज की.
- अलौली से JDU के राम चंद्र सदा ने जीत दर्ज की.
- हरनौत से JDU के हरि नारायण सिंह ने जीत दर्ज की.
- बेलागंज से JDU की मनोरमा देवी ने जीत दर्ज की.
- मधुबन से BJP के राणा रणधीर ने जीत दर्ज की.
- साहेबगंज से BJP के राजू कुमार सिंह ने जीत दर्ज की.
- तारापुर से बीजेपी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगभग 42 हजार वोटों से विजयी
- बरूराज से BJP के अरुण कुमार सिंह ने जीत दर्ज की.
- मसौढ़ी से JDU के अरुण मांझी ने जीत दर्ज की.
- लौरिया से BJP के विनय बिहारी ने जीत दर्ज की.
- फतुहा से RJD के डॉ. रामानंद यादव ने जीत दर्ज की
- राजनगर से BJP के सुजीत कुमार ने जीत दर्ज की.
- दरभंगा से BJP के संजय सरावगी ने जीत दर्ज की.
- गोविंदगंज से LJPR के राजू तिवारी ने जीत दर्ज की.
- जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार ने दर्ज किया जीत
- भाजपा से 5वीं बार विधायक बने तारकेश्वर प्रसाद
- बरौली से जदयू प्रत्याशी मनजीत सिंह जीते. वहीं प्रतिद्वंदी रजत प्रत्याशी दिलीप सिंह की हुई हार.
- सदर गोपालगंज से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह की हुई जीत. वही कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश गर्ग की हार.
- कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र जदयू प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार पांडे की हुई जीत. वही उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी हरि नारायण कुशवाहा को मिली हार.
- भोरे विधानसभा क्षेत्र जेडीयू प्रत्याशी सुनील कुमार की हुई जीत. वही उनके प्रतिद्वंदी माले प्रत्याशी धनंजय राय को मिली हार.
- हथुआ विधानसभा क्षेत्र जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह की हुई जीत. वहीं उनके प्रतिद्वंदी रजत प्रत्याशी राजेश सिंह कुशवाहा को मिली हार.
- छातापुर सीट से नीरज कुमार सिंह "बबलू" 16,413 वोट से जीते.
- राघोपुर से तेजस्वी यादव (RJD)- विजय
- लालगंज से संजय सिंह (BJP)- विजय
- पातेपुर से लखेन्दर पासवान (BJP)- विजय
- राजापाकर से महिंदा राम (JDU)- विजय
- महनार से उमेश कुशवाहा (JDU)- विजय
- वैशाली से सिद्धार्थ पटेल (JDU)- विजय
- हाजीपुर से अवधेश सिंह (BJP)- विजय
- महुआ से संजय सिंह (LJPR) - विजय
- मोहनिया से संगीता कुमारी चुनाव जीते
- भभुआ से भरत बिंद चुनाव जीते
- छपरा विधानसभा में बीजेपी से छोटी कुमारी जीती, फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव चुनाव हारे.
- मांझी विधानसभा से महागठबंधन से सीपीएम के प्रत्याशी सत्येंद्र यादव हारे जेडीयू से रणधीर सिंह चुनाव जीते
- एकमा विधानसभा से राजद के श्रीकांत यादव हारे, जेडीयू के मनोरंजन सिंह 'धूमल' चुनाव जीते
- बनियापुर विधानसभा के राजद की चांदनी देवी हारी, बीजेपी के केदारनाथ सिंह जीते
- मढ़ौरा विधानसभा से राजद के जीतेन्द्र राय जीते, जनसुराज के अभय सिंह हारे
- अमनौर विधानसभा से राजद के सुनिल राय हारे, बीजेपी के कृष्ण कुमार मंटू जीते
- तरैया विधानसभा से राजद के शैलेन्द्र प्रताप सिंह हारे, बीजेपी - के जनक सिंह जीते
- परसा विधानसभा से राजद की डॉ करिश्मा राय जीती, जेडीयू के छोटेलाल राय हारे
- गरखा विधानसभा से राजद के सुरेन्द्र राम जीते, एलजेपीआर के सीमांत मृणाल चुनाव हारे
- सोनपुर विधानसभा से राजद के डॉ रामानुज प्रसाद हारे, बीजेपी के बिनय सिंह जीते
- चकाई से सावित्री देवी ने जीत दर्ज की
- झाझा से दामोदर रावत की जीत हुई
- अलीनगर विधानसभा से मैथिली ठाकुर जीती
- बनमनखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार ऋषि की जीत
- महिषी 26 से RJD के गौतम कृष्ण 3740 मतो से जीते
- दरभंगा सदर से भाजपा के संजय सरावगी ने दर्ज की जीत.
- दरभंगा ग्रामीण से जदयू के राजेश कुमार मंडल ने दर्ज की जीत.
- हायाघाट से भाजपा के रामचंद्र साहू ने दर्ज की जीत.
- जाले से भाजपा के जीवेश मिश्रा ने दर्ज की जीत.
- केवटी से भाजपा के मुरारी मोहन झा ने दर्ज की जीत.
- बेनीपुर से जदयू के विनय कुमार चौधरी ने दर्ज की जीत.
- गौराबौराम से भाजपा के सुजीत कुमार सिंह ने दर्ज की जीत.
- कुशेश्वरस्थान से जदयू के अतिरेक कुमार ने दर्ज की जीत.
- बहादुरपुर से जदयू के मदन सहनी ने दर्ज की जीत.
बछवारा विधानसभा — सुरेंद्र मेहता की जीत
बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की. स्थानीय स्तर पर विकास और संगठन की मजबूती उनकी जीत का प्रमुख आधार मानी जा रही है.
तेघरा विधानसभा — रजनीश कुमार सिंह की ऐतिहासिक जीत
तेघरा में बीजेपी के रजनीश कुमार सिंह ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है. इसे एनडीए की सबसे बड़ी जीतों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि यह सीट परंपरागत रूप से चुनौतीपूर्ण मानी जाती रही है.
बेगूसराय विधानसभा — कुंदन कुमार का दमदार प्रदर्शन
बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुंदन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया. शहर क्षेत्र में बेहतर पकड़ और युवाओं का समर्थन उनकी जीत का मुख्य कारण माना जा रहा है.
चेरिया बरियारपुर — अभिषेक आनंद की जीत
जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अभिषेक आनंद ने चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट को एनडीए की झोली में डाल दिया. उन्होंने लगातार बढ़त बनाए रखते हुए जीत हासिल की.
बखरी विधानसभा — लोजपा के संजय पासवान विजयी
बखरी सीट पर लोजपा (रामविलास) के संजय पासवान ने जीत हासिल की. सरल स्वभाव और स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ को उनकी जीत का कारण माना जा रहा है.
NDA के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने जताई ख़ुशी
एनडीए की जीत पर चिराग पासवान ने खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम बिहार की जनता के विश्वास और मेहनत का फल है. उन्होंने कहा कि बिहार ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व को चुना है.
चिराग ने कहा, “यह जीत पूरे एनडीए गठबंधन की सामूहिक मेहनत का नतीजा है. हमने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी अब और बड़ी हो गई है. बिहार के युवाओं, महिलाओं और किसानों ने जिस भरोसे के साथ हमारे पक्ष में मतदान किया है, हम उस विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.”

पूर्णियाँ
पूर्णियाँ सदर
विजय खेमका - BJP -जीत-127614
जीतेन्द्र यादव -कांग्रेस -हार-94392
अंतर -33222
धमदाहा
लेशी सिंह -जदयू -जीत -85733
संतोष कुशवाहा - राजद -हार -43372
अंतर -42361
रुपौली
कलाधर मंडल -जदयू -जीत -124714
बीमा भारती -राजद -हार -51176
अंतर-73538
बनमनखी
कृष्ण कुमार रिषि -बीजेपी -जीत -122494
देव नारायण रजक -कांग्रेस -हार -77198
अंतर -45296
बायसी
गुलाम सरवर- AIMIM- जीत-92766
विनोद यादव -बीजेपी - हार-65515
अंतर-27251
अमौर
अख्तरुल इमाम -AIMIM-जीत - 100836
सबा जफर - जदयू - हार -6108
अंतर-38928
कसबा
नितेश सिंह -लोजपा (आर) - 86059
इरफ़ान आलम - कांग्रेस -73839
अंतर -12220
मुंगेर विधानसभा परिणाम: भाजपा के कुमार प्रणय ने मारी बाजी, 18750 मतों से विजयी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के निर्णायक नतीजों में मुंगेर विधानसभा क्षेत्र (165) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कुमार प्रणय ने शानदार जीत दर्ज की है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, कुल 29 में से सभी राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें कुमार प्रणय को 1,08,028 वोट मिले हैं.वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी को 89,278 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार कुमार प्रणय ने कुल 18,750 मतों के अंतर से जीत हासिल कर सीट पर कब्जा जमाया.
गिनती के हर चरण में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंतिम राउंड तक पहुँचते-पहुँचते भाजपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त मजबूत कर एकतरफा जीत अपने नाम कर ली. परिणाम आने के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. मुंगेर सीट पर यह परिणाम आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित करने वाला माना जा रहा है.
राघोपुर
राघोपुर से तेजस्वी यादव (RJD)- 14532 मतों से विजय. अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार BJP सतीश यादव को हराया.
लालगंज
लालगंज से संजय सिंह (BJP) विजय. अपने प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को हराया.
पातेपुर
पातेपुर से लखेन्दर कुमार रोशन (BJP)- 22480 मतों से विजय. अपने प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार प्रेमा चौधरी को हराया.
राजापाकर
राजापाकर से महिंदा राम (JDU)-48067 मतों से विजय. अपने प्रतिद्वंद्वी प्रतिमा दास कांग्रेस उम्मीदवार को हराया.
महनार
महनार से उमेश कुशवाहा (JDU)- 38558 मतों से विजय. अपने प्रतिद्वंद्वी रवीन्द्रसिंह राजद उम्मीदवार को हराया.
वैशाली
वैशाली से सिद्धार्थ पटेल (JDU)-32590 मतों से विजय. अपने प्रतिद्वंद्वी अजय कुशवाहा राजद उम्मीदवार को हराया.
हाजीपुर
हाजीपुर से अवधेश सिंह (BJP)- 18509 मतों से विजय. अपने प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार देवकुमार चौरसिया को हराया.
महुआ
महुआ से संजय सिंह (LJPR)- 44997 मतों से विजय. अपने प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार मुकेश रोशन को हराया. तेज प्रताप यादव भी हारे.
भागलपुर की सातों विधानसभा पर एनडीए का कब्ज़ा, बीजेपी–जेडीयू की बड़ी जीत
भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना पूरी हो चुकी है और सभी सीटें एनडीए गठबंधन के खाते में चली गई हैं. जिले में एनडीए उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए शानदार जीत दर्ज की है. सबसे पहले बात करते हैं बिहपुर विधानसभा की यहां भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर शैलेंद्र ने जीत हासिल की. इंजीनियर शैलेंद्र ने वीआईपी प्रत्याशी कुमारी अपर्णा को हराकर विधानसभा में प्रवेश सुनिश्चित किया. गोपालपुर विधानसभा में जेडीयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने जीत दर्ज की. उन्होंने वीआईपी उम्मीदवार डब्लू यादव को शिकस्त दी. पीरपैंती विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा प्रत्याशी मुरारी पासवान विजयी रहे. उन्होंने राजद के रामविलास पासवान को हराया.
कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने जीत हासिल की. शुभानंद ने राजद प्रत्याशी रजनीश यादव को पराजित किया. नाथनगर विधानसभा में लोचपा (रामविलास) के प्रत्याशी मिथुन यादव ने बाजी मारी. उन्होंने राजद प्रत्याशी जेड हसन को हराते हुए पहली बार बड़ा राजनीतिक संदेश दिया. सुल्तानगंज विधानसभा से जदयू प्रत्याशी प्रोफेसर डॉ. ललित नारायण मंडल ने जीत का परचम लहराया. उन्होंने राजद प्रत्याशी चंदन सिंहा को हराकर सीट अपने नाम की. वहीं भागलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी और तीन बार के विधायक अजीत शर्मा को हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. कुल मिलाकर भागलपुर जिले की सातों सीटों पर एनडीए ने कब्ज़ा कर अपना दबदबा साबित कर दिया है.
जेडीयू कार्यालय में लगातार आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल
जेडीयू कार्यालय में लगातार आतिशबाजी हो रही है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश-मोदी की जोड़ी बिहार में हिट है. कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. कार्यकर्ताओं का भरोसा है कि सीएम नीतीश की फिर वापसी होगी.
शाम 6 बजे दिल्ली BJP दफ्तर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सूत्रों के मुताबिक खबर आ रही है कि बिहार विधानसभा चुनावों में NDA की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए पीएम मोदी शाम 6 बजे दिल्ली स्थित BJP हेक्वार्टर पहुंचेंगे.
पटना BJP में जश्न का माहौल
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बजने लगे ढोल नगाड़े, उड़ रहे अबीर गुलाल

रोहतास के सात में से 6 सीट एनडीए के खाते में
रोहतास जिले के सातों विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं और सातों विधानसभा सीट में 6 सीट जो है एनडीए के गठबंधन में गई है और एक सीट मात्र महागठबंधन के खाते में गई है, सिर्फ औपचारिक घोषणाएं होनी बाकी है
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई हैं. शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही हैं. आज तय हो जाएगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला हैं. 243 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत हैं.
एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही हैं. नीतीश कुमार ने जीत का दावा किया है और तेजस्वी यादव भी 18 नवंबर को शपथ लेने का ऐलान कर चुके हैं. हालांकि चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी. मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी, इसके बाद EVM वोटों की गिनती शुरू होगी. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सभी जिलों में कड़े इंतज़ाम किए हैं. चुनाव आयोग ने भी गिनती को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
दरभंगा SSP जगन्नाथ रेड्डी का सख्त बयान
दरभंगा के SSP जगन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी. पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से होगी.
तेजस्वी यादव अपने एक पोलो रोड आवास पहुंचे
बिहार चुनाव नतीजों से पहले तेजस्वी यादव अपने एक पोलो रोड स्थित आवास पहुंच गए हैं. यहीं से वे पूरे दिन रिजल्ट पर नजर रखेंगे. इसी आवास में RJD का मुख्य वार रूम भी बनाया गया है, जहां से चुनाव से जुड़े हर अपडेट की मॉनिटरिंग की जाएगी. सुबह से ही तेजस्वी के वार रूम में काम करने वाले वालंटियर्स पूजा-अर्चना के बाद ड्यूटी पर पहुंचे. सभी वालंटियर्स पटना के महावीर मंदिर में पूजा करके लड्डू का प्रसाद लेकर एक पोलो रोड स्थित आवास पहुंचे.
ये भी पढ़ेंः- राजनीतिक संकट से गुजर रहे नीतिश के जेडीयू का शानदार प्रदर्शन, "टाईगर अभी जिंदा है" के लगे पोस्टर