Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट बैठक संपन्न, 17 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट बैठक संपन्न, 17 एजेंडों पर लगी मुहर

bihar cabinet बिहार कैबिनेट बैठक संपन्न 17 एजेंडों पर लगी मुहर

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है, जिसमें कुल 17 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई. बैठक में प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. कैबिनेट के फैसलों के अनुसार अब जिलों में होने वाली समीक्षा बैठकों में सांसद और विधायक के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकेंगे, जिससे जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और समन्वय को बढ़ावा मिलेगा.

इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है. इस फैसले को सड़क हादसों के पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. वहीं, नगर परिषदों में स्थायी सशक्त समिति के गठन और उससे जुड़े प्रावधानों को लेकर भी कैबिनेट ने अहम निर्णय लिया है, जिससे शहरी निकायों के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है.

ये भी पढ़ें- नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026: मेयर के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न, 08 अभ्यर्थियों ने वापस लिये नाम

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार