बेगूसराय से गरजे तेजस्वी: हत्याकांड पर न्याय की मांग, बोले बिहार में बेलगाम हुआ अपराध, सरकार फेल

बेगूसराय से गरजे तेजस्वी: हत्याकांड पर न्याय की मांग, बोले बिहार में बेलगाम हुआ अपराध, सरकार फेल

बेगूसराय हत्याकांड के बाद तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। उन्होंने नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों में विफल रहने का आरोप लगाया।

बेगूसराय से गरजे तेजस्वी हत्याकांड पर न्याय की मांग बोले बिहार में बेलगाम हुआ अपराध सरकार फेल 

बेगूसराय से गरजे तेजस्वी: हत्याकांड पर न्याय की मांग |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

संजय कुमार / बेगूसराय  - बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। गुरुवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कहा कि इस जघन्य हत्या में शामिल मुख्य आरोपी बच्चा सिंह सहित सभी अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सभी फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। दौरे के दौरान तेजस्वी यादव ने बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी ली और कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बचे हुए सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

नीतीश सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी

संवाददाताओं से बातचीत में तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध पूरी तरह बेलगाम हो चुका है और कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने अररिया की घटना का जिक्र करते हुए कहा, “वहां एक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव बाजार में घुमाया गया, यह बेहद भयावह और शर्मनाक है। बिहार अपराध के मामले में अव्वल होता जा रहा है।” तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई और नौकरी जैसे बुनियादी क्षेत्रों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जबकि भ्रष्टाचार और महंगाई में इजाफा हो रहा है।

सरकार बनाने में व्यस्त, जनता परेशान

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार जनहित के मुद्दों से भटक गई है। “पहले पांच साल में एक बार सरकार बनती थी, अब कुछ महीनों में ही फिर सरकार बनाने की चर्चा शुरू हो जाती है। भाजपा के नेता मुख्यमंत्री बनने की होड़ में लगे हैं, लेकिन जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है।”

तेजस्वी यादव ने कहा कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन उन्हें पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल पाया। राज्य में रोजगार के अभाव में मजदूरों का पलायन जारी है और आम जनता महंगाई से त्रस्त है।उन्होंने कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है।

स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं, न दवाइयां उपलब्ध हैं और न ही समुचित इलाज हो पा रहा है। वहीं शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई का स्तर गिरता जा रहा है और ड्रॉपआउट रेट सबसे अधिक है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार देश में सबसे नीचे है और राज्य अब भी सबसे गरीब बना हुआ है।

गौरतलब है कि मार्च माह में पुरानी रंजिश के चलते अपराधियों ने 27 वर्षीय मोहम्मद वकील उर्फ मखिया का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और अंत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। तेजस्वी यादव के दौरे और तीखे बयानों के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से और गरमा गया है। विपक्ष जहां कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रहा है, वहीं पीड़ित परिवार को अब न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

इसे भी पढ़ें - मैं नीतीश कुमार, शपथ लेता हूं.... 'सुशासन बाबू' अब हो गए सीएम से सांसद...

संबंधित सामग्री

शराब के लिए दामाद बना दरिंदा, ससुर का सिर फोड़कर उतारा मौत के घाट

बिहार

शराब के लिए दामाद बना दरिंदा, ससुर का सिर फोड़कर उतारा मौत के घाट

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर जमुई में एक दामाद ने अपने ही ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 Bihar Crime: घर में घुसकर फायरिंग और आगजनी, नवादा के गोंदापुर में दहशत का महौल

बिहार

Bihar Crime: घर में घुसकर फायरिंग और आगजनी, नवादा के गोंदापुर में दहशत का महौल

नवादा के गोंदापुर में सूदखोरों ने घर में घुसकर फायरिंग और आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। कर्ज विवाद में हुए इस हमले के बाद पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar PNB CSP Loot: पीएनबी के सीएसपी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, 2.07 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

बिहार

Bihar PNB CSP Loot: पीएनबी के सीएसपी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, 2.07 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

इमामगंज थाना क्षेत्र के पकारडीह में वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही अपराधियों की पहचान

समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी, स्वर्गीय प्रमोद कापर के शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

राजनीति

समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी, स्वर्गीय प्रमोद कापर के शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

मुकेश सहनी ने समस्तीपुर में प्रमोद कापर के परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर वीआईपी पार्टी आंदोलन क

जमुई में सनसनी: बालू में मिली महिला की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिहार

जमुई में सनसनी: बालू में मिली महिला की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

जमुई-लखीसराय सीमा के कुंदर बराज के पास बालू में दबा एक महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है, जबकि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।