सम्पूर्ण, समावेशी और विकास को बढ़ावा देने वाला बजट: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By : Ark Sahuliyar
सम्पूर्ण, समावेशी और विकास को बढ़ावा देने वाला बजट: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने वाला है. उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में किसानों, उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट सम्पूर्ण, समावेशी और विकास को गति देने वाला है. इस वर्ष बिहार का कुल बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है. वित्तीय वर्ष 2026–27 में बिहार की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय–3 कार्यक्रमों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है और इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है. साथ ही राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष कदम उठाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह बजट हर परिवार को अवसर, युवाओं के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के लक्ष्यों को पूरा करेगा. शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने राजकोषीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के माध्यम से बिहार के विकास को तेज़ गति दे रही है. केंद्र सरकार के सहयोग से आने वाले वर्षों में बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.

ये भी पढ़ें- बिहार बजट 2026–27 जन-आकांक्षाओं और विकसित बिहार की दिशा में मजबूत रोडमैप: सम्राट चौधरी 

 

संबंधित सामग्री

Bihar News: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द, जानें डिटेल

Bihar News: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द, जानें डिटेल

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

जमुई की घटना के बाद हाफ एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि भारत तिवारी के एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर का तरीका बदल गया है।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जीटी रोड पर मंगलवार की देर  रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।