Tuesday, Jul 15 2025 | Time 04:51 Hrs(IST)
झारखंड


पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया: बाबूलाल मरांडी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन कार्यकर्ताओं को युगों-युगों तक अनुप्राणित करता रहेगा: डॉ रविंद्र कुमार राय
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया: बाबूलाल मरांडी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: प्रदेश भाजपा द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि  बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. नेता एवं  हजारों कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा एवं चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की तथा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पंडित दीनदयाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया. 

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान कर्मयोगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना सम्पूर्ण जीवन जरूरतमंदों की सेवा व राष्ट्रोत्थान के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का बलिदान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का आदर्श जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है.

 

प्रदेश कार्यालय में स्व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुरुष हैं. आज देश भारी मन से उनकी जीवनलीला की असामयिक हत्या को याद कर रहा है. आज भी उनकी हत्या का रहस्य देश के लिए चुनौती है. उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन एकांगी नहीं था बल्कि उनके चिंतन में शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का समावेशी चिंतन है. एक व्यक्ति का संपूर्ण विकास इन चारों पर आधारित है. इस चिंतन के द्वारा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति के साथ व्यक्ति, समाज, परिवार, राष्ट्र के साथ संपूर्ण ब्रह्मांड का कल्याण किया जा सकता है.

 

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के चिंतन में अंत्योदय के साथ एकात्म मानव दर्शन समाहित है. गांव, गरीब, किसान भारत के प्राण हैं. इनकी उन्नति ही अंत्योदय है. कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसी चिंतन पर तेजी से कार्य कर रही है. भारत को विश्वगुरु बनाने, फिर से  सोने की चिड़िया बनाने तक भाजपा कार्य करती रहेगी. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का विचार युगों युगों तक कार्यकर्ताओं को अनुप्राणित करता रहेगा. प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, किशुन दास, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदीप सिन्हा, शिवपूजन पाठक, वरुण साहू, प्रेम मित्तल, शोभा यादव, संदीप वर्मा, वसंत मित्तल, मुकेश मुक्ता, संजय जायसवाल, संजय चौधरी, आदि शामिल हैं.

 


 
अधिक खबरें
गावां में पावरग्रिड चालू करने की मांग को लेकर चल रहा धरना, लिखित आश्वासन मिलने पर हुआ समाप्त
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:33 PM

गदर पावर ग्रिड पर भाकपा माले का पिछले 4 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना सोमवार वरीय अधिकारियों की लिखित आश्वासन मिलने पर समाप्त हो गया. इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता देवघर, सहायक अभियंता तिसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गावां और अंचलाधिकारी गावां धरना स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने लिखित आश्वासन

महागामा के ऊर्जानगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहली सावन सोमवारी पर श्रद्धालुओं का उमड़ा भारी जनसैलाब
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:22 PM

महागामा प्रखंड ऊर्जा नगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहला सावन सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा. सुबह से ही मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं. मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की.

मानपुर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से मीना कुमारी ओझा को सहायिका पद पर चुना गया
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:15 PM

प्रखंड के शिवबाबुडीह पंचायत के मानपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानपुर में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया राजेश ठाकुर,सेविका सुमिता देवी ,एएनएम ममता

सिल्ली प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएशन का हुआ पुनर्गठन, जितेंद्र यादव बने अध्यक्ष
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:09 PM

सिल्ली प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएश की एक बैठक अजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में की गई. बैठक में एसोसिएशन की मजबूती समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया. जिसमें रांची जिला पीडीएस डीलर एसोसिएशन के ग्रामीण

बरतूआ गांव से कांवरियों का दल बाबा धाम के लिए हुए रवाना
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:02 PM

सावन के पावन महीना में शिव की कृपा पाने के लिए ग्राम बरतुआ से कांवरिया का जत्था सोमवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुए. इसमें कांवरियों को दल गांव के शिव मंदिर में जाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया. जानकारी देते हुए अजीत कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर पैदल यात्रा के लिए बाबा धाम देवघर में भगवान