चुनावी खर्च के लिए पंचायती राज विभाग ने जारी किया 1.47 अरब रूपए, जिलों को राशि हुई ट्रांसफर
न्यूज11 भारत
रांचीः झारखंड पंचायत चुनाव 2022 के लिए झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग ने राशि जारी कर दिया है. पूरे चुनाव में (प्रत्याशियों के अपना चुनावी खर्च को छोड़कर) 1.47 अरब रूपए खर्च होने का अनुमान हैं. यह राशि जिलों को भी आवंटित कर दी गयी है. 14 मई से शुरू होने वाले पंचायत चुनाव के लिए कुल 1.47 अरब, 86 लाख, 92 हजार रूपए खर्च होंगे. जो जारी कर दी गयी है.
कहां होंगे राशि खर्च
यह राशि कार्यालय खर्च, अफसरों के यात्रा और मदों में खर्च होंगे. यह राशि मतदान केंद्रों के हिसाब से खर्च किए जाएंगे. निर्वाचन आयोग कार्यालय के खर्च के लिए 1 करोड़ 33 लाख, 33 लाख, 40 हजार रूपए जारी किए गए हैं. कुल 53480 मतदान केंद्रों से 60 हजार जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे.
सबसे अधिक बूथ गिरिडीह में और सबसे कम लोहरदगा में
झारखंड के गिरिडीह जिले में सबसे अधिक मतदान केंद्र हैं. यहां बूथों की कुल संख्या 4460 है. इस जिले को सबसे अधिक 12.22 करोड़ रूपए आवंटित किए हैं. वहीं सबसे कम बूथ लोहरदगा में 803 है, यहां पर सबसे कम 2.20 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं.
जाने किस जिले में कितने हैं मतदान केंद्र और कितनी मिली राशि
जिला - मतदान केंद्र - आवंटित राशि
गढ़वा - 2448 - 6.70 करोड़
पलामू - 3305 - 6.61 करोड़
लातेहार- 1386 - 3.82 करोड़
चतरा- 1960 - 5.37 करोड़
हजारीबाग- 3078 - 8.43 करोड़
कोडरमा- 1163 - 3.18 करोड़
गिरिडीह- 4460 - 12.22 करोड़
देवघर- 2458 - 6.73 करोड़
गोड्डा- 2471 - 6.77 करोड़
साहेबगंज- 2023 - 5.54 करोड़
पाकुड़- 2518 - 4.66 करोड़
दुमका- 2518 - 6.89 करोड़
जामताड़ा- 1449 - 39.70 करोड़
धनबाद- 2952 - 8.08 करोड़
बोकारो- 2958 - 8.10 करोड़
रामगढ़- 1461 - 4 करोड़
लोहरदगा- 803 - 2.20 करोड़
गुमला- 1947 - 5.33 करोड़
खूंटी- 990 - 2.71 करोड़
सिमडेगा- 1110 - 9.94 करोड़
पश्चिम सिंहभूम-2791 - 7.64 करोड़
सरायकेला-खरसांवा-1656 - 4.53 करोड़
पूर्वी सिंहभूम-2748 - 7.52 करोड़