Thursday, Jul 10 2025 | Time 23:28 Hrs(IST)
  • जमशेदपुर के बिष्टुपुर में विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, TMH अस्पताल में चल रहा इलाज
  • जमशेदपुर के बिष्टुपुर में विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, TMH अस्पताल में चल रहा इलाज
  • बाबा मेरे अभिन्न मित्र थे, उनकी कमी हमेशा खलेगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी
  • बाबा मेरे अभिन्न मित्र थे, उनकी कमी हमेशा खलेगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी
  • 11 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस, सदर अस्पताल परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली
  • 11 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस, सदर अस्पताल परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली
  • गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, पढिए CM हेमंत सोरेन का सम्बोधन
  • गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, पढिए CM हेमंत सोरेन का सम्बोधन
  • BREAKING: पूर्व सांसद ददई दुबे का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में थे इलाजरत
  • BREAKING: पूर्व सांसद ददई दुबे का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में थे इलाजरत
  • बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति से चुनाव प्रणाली और सुदृढ़ होगी: भाजपा
  • बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति से चुनाव प्रणाली और सुदृढ़ होगी: भाजपा
  • पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बोले CM हेमंत सोरेन- झारखंड के विकास के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी
  • पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बोले CM हेमंत सोरेन- झारखंड के विकास के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी
  • ITI बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
झारखंड


पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ग़लत दिशा में प्रयासरत, मंडल डैम से पलामू को फायदे कम, नुक़सान ज़्यादा - झामुमो नेता धीरज दूबे

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ग़लत दिशा में प्रयासरत, मंडल डैम से पलामू को फायदे कम, नुक़सान ज़्यादा - झामुमो नेता धीरज दूबे

अरुण कुमार यादव/न्यूज 11 भारत

गढ़वा/डेस्क: मंडल डैम परियोजना को लेकर झारखंड की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है. झामुमो मिडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने सांसद विष्णु दयाल राम पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे जनहित की बजाय ग़लत दिशा में प्रयासरत हैं. मंडल डैम से पलामू को जितना लाभ नहीं है, उससे कहीं ज्यादा नुकसान होगा. यह सिर्फ एक कागजी विकास की कहानी है,जिसकी असली कीमत पलामू के ग्रामीणों, किसानों और वन्य  जीवों को चुकाना पड़ेगा. 

ऐसे में सवाल उठता है कि यहाँ के लोगों को क्या मिलेगा? क्या हम सिर्फ़ विस्थापन और पर्यावरणीय क्षति झेलने के लिए हैं?उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों की बात न तो सुनी जा रही है और न ही उनकी सहमति ली जा रही है.सांसद विष्णु दयाल राम यहां के सैकड़ों परिवारों को उजाड़ने जंगल काटने और वन्यजीवों के लिए खतरा उत्पन्न करने की तैयारी में है. नुक़सान का अवलोकन, पुनर्वास और मुआवज़ा नीति स्पष्ट किए बिना इस दिशा में कदम बढ़ाना घातक साबित हो सकता है.धीरज दुबे ने सांसद विष्णु दयाल राम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार के दबाव में मंडल डैम को ज़बरन थोपने का काम कर रहे हैं. वे पलामू की जनता की आवाज़ नहीं, बल्कि सत्ता की वाहवाही बटोरने के लिए प्रयासरत हैं.

मंडल डैम का निर्माण पलामू टाइगर रिजर्व के पास हो रहा है, जिससे वहां की जैवविविधता पर सीधा असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि विकास का मतलब केवल डैम बनाना नहीं, बल्कि लोगों को साथ लेकर चलना है.मंडल डैम परियोजना झारखंड में एक राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन चुकी है. यदि सरकार और जनप्रतिनिधि इस दिशा में पारदर्शिता, संवाद और संतुलन नहीं लाते, तो यह परियोजना आने वाले समय में संघर्ष का कारण बन सकती है.विकास जरूरी है लेकिन उस विकास की कीमत अगर जनता का विस्थापन, पर्यावरण की तबाही और संसाधनों की छीना-झपटी है तो सवाल उठना लाज़मी है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में रक्तदान शिविर विफल, केवल दो यूनिट रक्त संग्रह, प्रचार-प्रसार के अभाव में नहीं जुटे दानदाता

अधिक खबरें
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, TMH अस्पताल में चल रहा इलाज
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 10:18 PM

जमशेदपुर के बिष्टुपुर बीच बाजार में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. युवक अपने परिवार के साथ बिस्टुपुर के खाओ गली में नाश्ता कर रहा था. घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधियों नें घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. आनन-फानन में घायल युवक को टीएमएच अस्पताल में भर्ती किया गया. घायल युवक की पहचान रमेश सिंह के रूप में हुई है. वह चक्रधरपुर के रहने वाले है और चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की है.

बाबा मेरे अभिन्न मित्र थे, उनकी कमी हमेशा खलेगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 10:02 PM

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे उर्फ बाबा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावुक शब्दों में श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि "बाबा मेरे अभिन्न मित्र थे. अचानक से उनका यूं हम सबको छोड़कर चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद पीड़ादायक है.

11 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस, सदर अस्पताल परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 9:52 PM

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना और जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार को लेकर सोचने के लिए प्रेरित करना है. सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि इस साल 2025 का थीम है, "मां बनने की उम्र वही जब तन और मन की तैयारी सही".

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बरवाडीह के सीएससी संचालक अख्तर खान रांची में हुए सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 9:26 PM

बरवाडीह के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक अख्तर खान को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया .यह सम्मान रांची स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में सीएससी की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित

BREAKING: पूर्व सांसद ददई दुबे का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में थे इलाजरत
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 8:44 AM

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया है. वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थें.