Sunday, Jun 8 2025 | Time 02:21 Hrs(IST)
झारखंड » पलामू


विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरणविदों ने पेड़ों में बांधे राखी, कहा- वृक्ष नहीं बचे तो तबाह हो जाएगी अगली पीढ़ी

विश्व पर्यावरण दिवस पर  पर्यावरणविदों ने पेड़ों में बांधे राखी, कहा- वृक्ष नहीं बचे तो तबाह हो जाएगी अगली पीढ़ी
संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत 

छतरपुर/डेस्क:- छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर में मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क व पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर के प्रांगण में  विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को 52 वां  और वन राखी मूवमेंट के 48 वां स्थापना दिवस पर  प्रकृति, पर्यावरण और प्राण बचाने के लिए  विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन एवं पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ की. पर्यावरणविद डॉ कौशल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए कहा कि भीषण गर्मी, बढ़ती प्रदूषण, जल संकट, और जलवायु परिवर्तन को रोकना है तो देश में  जितने भी उद्योग धंधे है उन सभी उद्योगों  व गाड़ियों में लगी चिमनी  को सरकार को  क्रमशः  वाष्प चिमनी व  वाष्प साइलेंसर बनाने की व्यवस्था करना होगा.  क्योंकि जनसंख्या विस्फोट के कारण गाड़ियां  की संख्या बेतहाशा बढ़ रहे हैं .  केवल पौधा लगाने से प्रदूषण दूर नहीं होगा.   प्रदूषण पैदा करने वाले यंत्र को भी सरकार को रोकना होगा.  उन्होंने  लोगों से अपना धर्म के साथ  पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों को  जीवन में उतारने की बाते कही है.   तभी हम जलवायु परिवर्तन रोक पाएंगे नहीं तो गर्मी के दिनों में बाढ़ बरसेगी और बरसात में आसमान के तारे दिखेंगे. उन्होंने कहा कि जहां जंगलों की बेतहासा कटाई हुई   हैं वहां  विनाश हुआ है.   कोरोना काल इसका   गवाह है.  दिल्ली और महाराष्ट्र  में अर्थ के लिए हो रहे अनर्थ का ही परिणाम है कि  वहां  बेकाबू गर्मी, जल संकट और प्रदूषण बेतहासा बढ़ा है.  जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं. वन राखी मूवमेंट के अगुआ  डॉ कौशल किशोर ने वन बचाने वाले सभी पर्यावरण प्रेमी महिलाओं को अंग वस्त्र , मिठाइयां,और फलदार पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया . कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में पंचायत डाली बाजार के पूर्व  उप मुखिया अफजाल अंसारी, सुचित कुमार जायसवाल, जुबेर अंसारी, श्रीनाथ राम, धर्मदेव यादव, बचेष यादव, रामजन्म यादव, अवधेश राम,  ने भी अपना विचार व्यक्त किया.  मौके पर  मुख्तार अंसारी , लक्ष्मण राम,  इसराइल अंसारी ,धनेश्वर विश्वकर्मा, चांदनी विश्वकर्मा, रेणु यादव, शांति कुमार,अनीता देवी, पांनवा देवीआदि उपस्थित थी. 

 
अधिक खबरें
विश्व पर्यावरण दिवस पर  पर्यावरणविदों ने पेड़ों में बांधे राखी, कहा- वृक्ष नहीं बचे तो तबाह हो जाएगी अगली पीढ़ी
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 8:04 PM

छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर में मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क व पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को 52 वां और वन राखी मूवमेंट के 48 वां स्थापना दिवस पर

रात्रि में ट्रेन से उतर कर जा रहे पति-पत्नी से नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल दिखा कर ट्रॉली बैग और पर्स लूटकर हुए फरार
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 6:47 PM

पलामू जिला के हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत जपला देवरी मुख्य सड़क पर महुराव मैदान के पास अज्ञात नकाबपोश अपराधियो द्वारा पति पत्नी को लूटने का मामला प्रकाश

स्व. पत्रकार परमानंद चौधरी की दूसरी पुण्यतिथि पर दिया गया भावभीनी श्रद्धांजलि
जून 03, 2025 | 03 Jun 2025 | 7:33 PM

पलामू जिला के हुसैनाबाद में स्थानीय पत्रकार स्वर्गीय परमानंद चौधरी की दूसरी पुण्यतिथि मनायी गयी, बतादे की 03 जून 2025, दिन मंगलवार को साहित्यिक संस्था ‘

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक के साथ ड्राइवर और खलासी को किया गिरफ्तार
जून 03, 2025 | 03 Jun 2025 | 2:35 PM

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हैं. भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जा रहे अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक के साथ ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया हैं. गढ़वा से हरियाणा की ओर जा रही ट्रक को जब्त किया गया हैं. इस ट्रक में भूसे में छुपा कर अंग्रेजी शराब के कई सारी पेटीया बरामद हुई है जिसमें जिसकी अनुमानित लागत लगभग 40 लाख बताई जा रही है.

नई डीसी समीरा एस से डिप्टी मेयर सहित सभी वार्ड पार्षदों ने की एक शिष्टाचार मुलाकात, कई अहम विषयों पर हुआ विचार-विमर्श
जून 03, 2025 | 03 Jun 2025 | 11:10 AM

आज, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी और पलामू की जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस. से मेदिनीनगर नगर निगम के सभी सम्मानित वार्ड पार्षदों और प्रथम उपमहापौर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने पुष्प गुच्छ देकर उनका हार्दिक स्वागत किया.