Tuesday, Jun 17 2025 | Time 02:52 Hrs(IST)
झारखंड » गुमला


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बसिया के भाजपायों ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बसिया के भाजपायों ने निकाली तिरंगा यात्रा

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत


गुमला/डेस्क:-बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह के अगुवाई में कोनबीर नीचे चौक से लोंग, पौतरा होते हुए बसिया मुख्यालय तक गई.

बसिया थाना के समीप  वीर शाहिद तेलंगा खड़िया  एवं कोनबीर खुदी चौक के पास स्वतंत्रता सेनानी खुदी साहू की प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण  भी किया गया.

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान मे निकाली गई है, भारतीय सेना के द्वारा आतंकवाद के खिलाफ जो ऑपरेशन सिंदूर की गई है यह हम सभी के लिए गौरव की बात है.

यात्रा में शामिल भाजपा जिला मंत्री विजय सिंह पिंटू ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले का जो जवाब हमारे भारतीय सेना ने दी है इससे हमारे भारतीय सेना का पराक्रम का पता चलता है भारतीय सेना के द्वारा आतंकवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने और उनका आभार व्यक्त करने साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करने के लिए निकाली गई  है साथ ही उन्होंने बसिया के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों को भी इस कार्यक्रम का आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया.

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए.

 इस यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री विजय सिंह पिंटू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, अमर पांडे, विनोद भगत, जगदंबा साहू,राजकुमार सिंह, अनमोल तिवारी, लखन सिंह, कृष्णा साहू, दिनेश लकड़ा, अंकित मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, बंदी साहू, बबलू ठाकुर आदि शामिल थे.

 
अधिक खबरें
चैनपुर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का रामपुर पंचायत से शुभारंभ, 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 6:04 PM

जनजातीय समुदाय को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के उद्देश्य से "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" का शुभारंभ आज चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत से किया गया.

भरनो थाना क्षेत्र के मलगो गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों से 7 लोग घायल
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 5:58 PM

भरनो थाना क्षेत्र के मलगो गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई .विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी डंडे और कुल्हाड़ी भी चले.

बसिया में मवेशी चोरों का आतंक, ग्रामीणों में आक्रोश
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 1:16 PM

बसिया में चोरी की घटना रोकने का नाम ही नहीं ले रही है. लगातार हो रही मवेशी की चोरी से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. ऐसा ही मामला बीती रविवार बसिया थाना अंतर्गत साइटोली ग्राम में देखने को मिला. जहां दिनेश इंदावर, पिता डुरु खड़िया की एक गाय और बैल को रविवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने गौशाला से चोरी कर ली.

कार्तिक उरांव रात्रि पाठशाला के अंतर्गत मैट्रिक इंटर पास छात्र छात्राओं के करियर काउंसलिंग सह प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 10:07 PM

भरनो प्रखंड के डुड़िया पंचायत सभागार भवन में रविवार को बाबा कार्तिक उराव रात्रि पाठशाला अंतर्गत 10वीं और 12वीं पास 60% से ऊपर के छात्र - छात्राओं को करियर कॉउन्सिलिंग सह प्रतिभा

भरनो थाना क्षेत्र के महूगांव करंजटोली गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 6:36 PM

भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मारासिली पंचायत के के महुगांव करंजटोली गाँव निवासी रवि उराँव(23वर्ष)ने बीते शनिवार की रात्रि अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.जानकारी के मुताबिक मृतक रवि की पत्नी कुछ दिनों से मायके में रह रही है और माता-पिता भी दूसरे प्रदेश ईंट-भट्ठा पर कमाने चले गए हैं. घर में मृतक रवि और उसका दादी फिलहाल रह रहे थे.