नीरज कुमार साहू/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क: बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह की अगुवाई में कोनबीर नीचे चौक से लोंग, पौतरा होते हुए बसिया मुख्यालय तक गई. बसिया थाना के समीप वीर शाहिद तेलंगा खड़िया एवं कोनबीर खुदी चौक के पास स्वतंत्रता सेनानी खुदी साहू की प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण भी किया गया.
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान मे निकाली गई है, भारतीय सेना के द्वारा आतंकवाद के खिलाफ जो ऑपरेशन सिंदूर की गई है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है. यात्रा में शामिल भाजपा जिला मंत्री विजय सिंह पिंटू ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले का जो जवाब हमारे भारतीय सेना ने दी है इससे हमारे भारतीय सेना का पराक्रम का पता चलता है. भारतीय सेना के द्वारा आतंकवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने और उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करने के लिए निकाली गई है. साथ ही उन्होंने बसिया के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को भी इस कार्यक्रम का आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया.
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. इस यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री विजय सिंह पिंटू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, अमर पांडे, विनोद भगत, जगदंबा साहू,राजकुमार सिंह, अनमोल तिवारी, लखन सिंह, कृष्णा साहू, दिनेश लकड़ा, अंकित मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, बंदी साहू, बबलू ठाकुर आदि शामिल थे.