Sunday, Jul 27 2025 | Time 17:15 Hrs(IST)
  • झारखंड में रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब दुकानें, लॉटरी प्रक्रिया को लेकर तेज हुई तैयारी
  • रांची के युवती पर पेट्रोल डालने का मामला, अमन श्रीवास्तव गैंग ने आरोप को किया खारिज
  • रांची के नामकुम में डकैती कांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
  • रांची के नामकुम में डकैती कांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
  • 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भेजा गोली मारने का मैसेस
  • 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भेजा गोली मारने का मैसेस
  • जेपीएससी परिणाम ने धांधली का आरोप लगाने वाली भाजपा को दिखाया आईना - धीरज दुबे
  • रांची पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, ईचागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • रांची पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, ईचागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • भारतीय मजदूर संघ सीसीएल कोलियारी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में मजदूरों के हित मैं आठ सूत्री मांगों को लेकर की बैठक
  • बिरसा जू में खुशियों का माहौल, हिप्पो 'लिली' ने दिया दो स्वस्थ बच्चों को जन्म
  • बिरसा जू में खुशियों का माहौल, हिप्पो 'लिली' ने दिया दो स्वस्थ बच्चों को जन्म
  • “दवा या लूट? इलाज के नाम पर गरीबों की जेब काट रही हैं कंपनियां
  • JLKM केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, फार्मेसी काउंसिल पर भ्रष्टाचार और फर्जी कॉलेज संचालन की शिकायत
  • JLKM केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, फार्मेसी काउंसिल पर भ्रष्टाचार और फर्जी कॉलेज संचालन की शिकायत
झारखंड


झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश पतरातू लेक रिजॉर्ट पहुंचे.

झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश पतरातू  लेक रिजॉर्ट पहुंचे.

सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत

पतरातु/डेस्क:  झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त  मुख्य न्यायाधीश तारलोक सिंह चौहान शनिवार को पतरातू लेक रिजॉर्ट पहुंचे. मौके पर मौजूद रामगढ़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार, एसपी अजय कुमार, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, रजिस्ट्रार हर्षित तिवारी, पतरातू अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता  व पतरातू लेक रिजॉर्ट के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया. वहीं सार्जेन्ट संजय कश्यप के नेतृत्व में रामगढ़ जिला पुलिस बल के जवानों द्वारा मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिसके पश्चात मुख्य न्यायाधीश ने पतरातू डैम में नौका विहार का आनंद लेते हुए डैम आईलैंड पर जाकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया.

यह भी पढ़ें: नेहा जायसवाल की अभूतपूर्व सफलता: JPSC परीक्षा में 197वां रैंक, बुंडू और पांच परगना का नाम किया रोशन

अधिक खबरें
रांची के नामकुम में डकैती कांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 4:36 PM

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. इस घटना में कुल 11 अपराधी शामिल थे, जिनमें से 9 को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य साजिशकर्ता दिनेश लोहरा ने गिरोह को संगठित किया था, जबकि दीपक सोनी नामक आरोपी ने डकैती में लूटा गया सामान बिहार के पटना में बेच दिया. चोरी किए गए तारों को करीब 4 लाख रुपये में बेचा गया था. पुलिस बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

रांची पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, ईचागढ़  में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 4:26 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज ईचागढ़ के चांडिल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए संजय सेठ ने ईचागढ़ के चांडिल में बाईपास सड़क को पीएम मोदी की एक बड़ी सौगात बताया. उन्होंने कहा कि चांडिल शहर को आज एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. उन्होंने नागपुर की तर्ज पर रांची शहर में भी प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बस जिक्र किया. संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के लगातार हंगामे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा से भागना चाहता है.

चाईबासा में पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सलियों के आर्थिक नेटवर्क का खुलासा, 35 लाख रुपए बरामद
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 3:20 AM

झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है. चाईबासा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के आर्थिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकदी बरामद की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 35 लाख रुपए की रकम बरामद की, जिसे नक्सलियों ने इलाके में डंप किया था.

BJP ने मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर खड़े किए सवाल, कहा-  आफताब अंसारी या अल्पसंख्यक पर बात आने पर करते हैं बयानबाजी
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 4:13 PM

रामगढ़ की घटना पर एक तरफ झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी इसे भाजपा प्रायोजित बता रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा ने मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर सवाल खड़े किए हैं.

बिरसा जू में खुशियों का माहौल, हिप्पो 'लिली' ने दिया दो स्वस्थ बच्चों को जन्म
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 4:09 PM

बिरसा जैविक उद्यान (बिरसा जू) में इन दिनों खुशी का माहौल है. यहां की शान मानी जाने वाली मादा हिप्पो 'लिली' ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. यह लिली की अब तक की पांचवीं संतति है, जिससे जू प्रशासन और पर्यटकों में उत्साह देखा जा रहा है.