Thursday, Jun 12 2025 | Time 00:37 Hrs(IST)
झारखंड » देवघर


झारखंड में शख्स की मौत पर फूट-फूटकर रोने लगा बंदर, शव को चूमा.. अर्थी के साथ पहुंचा श्मशान

झारखंड में शख्स की मौत पर फूट-फूटकर रोने लगा बंदर, शव को चूमा.. अर्थी के साथ पहुंचा श्मशान

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: इंसानों की संवेदनाएं तो सभी जानते है लेकिन झारखंड के देवघर से सामने आए इस हृदयविदारक और चौंकाने वाले वीडियो ने साबित कर दिया कि जानवरों के दिल में भी इंसानों के लिए गहरी भावनाएं होती हैं. देवघर जिले के सारठ प्रखंड के ब्रहासोली गांव में एक बंदर का इंसान के प्रति प्रेम और अंतिम विदाई में शामिल होने की घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी.

 

गांव के मुन्ना सिंह की मृत्यु के बाद जब उनका पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए तैयार किया जा रहा था तभी अचानक एक बंदर वहां आ पहुंचा. उसने धीरे से अर्थी के पास जाकर मृतक का चेहरा चादर से हटाया, गालों को चूमा और फूट-फूटकर रोने लगा. वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. कई ने तो इसे दैवीय चमत्कार मानते हुए हनुमान जी का अवतार तक मान लिया. 

 




 

बंदर का प्यार यहीं नहीं रुका. वह मुन्ना सिंह की अर्थी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल पड़ा और श्मशान घाट तक शव यात्रा में शामिल रहा. जब अंतिम संस्कार का वक्त आया और मुखाग्नि दी जा रही थी तब भी वह मुन्ना सिंह के शव के पास बैठा रहा. ग्रामीणों के काफी कहने के बाद वह वहां से उठा लेकिन अंतिम संस्कार खत्म होने तक श्मशान से नहीं गया.

 

यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. कई लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित है तो इसे साक्षात भक्ति और भावनाओं का उदहारण मां रहे हैं. कुछ लोगों ने बंदर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और इसे प्रभु हनुमान का साक्षात रूप कहा.

 

अधिक खबरें
झामुमो युवा नेता मुन्ना कुमार के अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर दिखा चमत्कारी दृश्य
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 8:48 PM

चितरा थाना क्षेत्र के बरमशोली गांव निवासी झामुमो के युवा नेता मुन्ना कुमार (45) के आकस्मिक निधन के बाद रविवार को नारंगीमोड़ स्थित अजय नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसी दौरान वहां उपस्थित लोगों ने एक चमत्कारी दृश्य देखा, जिसने सभी को भावुक और आश्चर्यचकित कर दिया.

दो दिनों के दौरे पर झारखंड आने वाली हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें उनका पूरा कार्यक्रम
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 7:12 AM

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) दो दिनों के लिए झारखंड दौरे पर आ रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा 10 और 11 जून को होगा. राष्ट्रपति दौरे को लेकर झारखंड में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शुक्रवार को राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी

साइकिल से चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले लक्ष्मण सोलंकी, अब देवघर बाबा धाम के लिए होंगे रवाना
मई 25, 2025 | 25 May 2025 | 6:04 PM

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला के लक्ष्मण सोलंकी नामक व्यक्ति 12 ज्योतिर्लिंग 4 धाम की यात्रा साइकिल से कर रहे हैं. लक्ष्मण सोलंकी अपनी यात्रा के दौरान देवघर जिला के सारठ प्रखंड पहुंचे, जहां से वह बाबा बैधनाथ धाम का दर्शन करने देवघर पहुंचेंगे. उसने अपनी यात्रा 21 जनवरी से शुरू की थी जो लगातार जारी है. लक्ष्मण सोलंकी ने बताया कि वह बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, सर्वे भवन्तु सुखिनः के संदेश को जन-जन तक पहुंचने के लिए यात्रा कर रहे हैं. वे अपनी यात्रा के दौरान अब तक 7 ज्योतिर्लिंग 3 धाम की यात्रा कर चुके हैं. बाबा बैधनाथ आठवां ज्योतिर्लिंग होगा.

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, साइबर अपराध में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
मई 22, 2025 | 22 May 2025 | 10:04 AM

देवघर के पालाजोरी थाना क्षेत्र के दुधानी गांव निवासी साइबर आरोपी मेराज अंसारी नामक युवक का साइबर कस्टडी में संदिग्ध मौत हो गई हैं.

तेज आंधी-बारिश में कई पेड़ उखड़े, दर्जनों बिजली पोल क्षतिग्रस्त
मई 21, 2025 | 21 May 2025 | 11:07 AM

मंगलवार शाम को अचानक आई आंधी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई. मौसम में अचानक आए बदलाव ओर तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है