Sunday, Jan 19 2025 | Time 04:41 Hrs(IST)
खेल


14 महीने बाद मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वपासी, इंग्लैंड के साथ टी-20 सीरीज के स्क्वाड का ऐलान

14 महीने बाद मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वपासी, इंग्लैंड के साथ टी-20 सीरीज के स्क्वाड का ऐलान

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: 22 जनवरी से शुरू होने जा रही भारत और इंग्लैंड की बीच टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इसका ऐलान किया. इस सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी हुई है. 


 

इंग्लैंड के लिए टीम 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर). 

 


 

 
अधिक खबरें
सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर राज्यपाल ने दी बधाई, X पर किया पोस्ट
जनवरी 17, 2025 | 17 Jan 2025 | 7:11 PM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की बेटी Salima Tete को 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आपने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया है. मेरी कामना है कि आप भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करती रहें.

68वीं रष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता: तमिलनाडु की टीम का रहा शानदार प्रदर्शन, कुल पांच पदक जीते
जनवरी 13, 2025 | 13 Jan 2025 | 6:31 PM

68वीं रष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 14 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स के तीसरे दिन तमिलनाडु के एथलीट्स का दबदबा रहा. तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने पांच पदक अपने नाम किये. बालिका वर्ग 80 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की वार्शिका को स्वर्ण पदक मिला, साथ ही बालिका वर्ग हाई जंप मुकाबले में भी तमिलनाडु की धन्या को स्वर्ण पदक और निवेथा को रजत पदक प्राप्त हुआ है. बालिका वर्ग हाई जंप में केरल की नायसा को कांस्य पदक मिला है. बालक वर्ग 1 केजी डिस्कस थ्रो में विद्याभारती के अभिराज कुमार को स्वर्ण पदक, तमिलनाडु के थरनेश को रजत पदक और आंध्रप्रदेश के गुलेली चंद्र को कांस्य पदक मिला है.

जय शाह की जगह देवजीत सैकिया बने BCCI के सचिव, अरुण धूमल बने रहेंगे IPL के अध्यक्ष
जनवरी 12, 2025 | 12 Jan 2025 | 6:47 PM

देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया रविवार को बीसीसीआई की विशेष आम बैठक में निर्विरोध क्रमश: सचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए. जय शाह और आशीष शेलार द्वारा खाली किए गए पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र व्यक्ति होने के बाद वे दोनों निर्विरोध चुने गए. शाह को पिछले महीने आईसीसी के अध्यक्ष बनने के बाद सचिव पद छोड़ना पड़ा था, जबकि शेलार ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद इस्तीफा दे दिया था.

रांची में छाएगी हॉकी की खुमारी, वीमेंस हॉकी इंडिया लीग का आगाज आज से; स्टेडियम में मिलेगी फ्री इंट्री
जनवरी 12, 2025 | 12 Jan 2025 | 1:14 AM

हॉकी प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. राजधानी रांची में एक बार फिर हॉकी का रोमांच दिखाई देगा. 12 जनवरी यानी आज से रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में 12 जनवरी यानी आज से वीमेंस हॉकी इंडिया लीग (HIL) का भव्य आगाज होने जा रहा है. बता दें कि रांची में पहली बार महिला हॉकी लीग का आयोजन हो रहा है. महिला हॉकी लीग में चार टीम में भाग ले रही हैं जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी शामिल हैं.

14 महीने बाद मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वपासी, इंग्लैंड के साथ टी-20 सीरीज के स्क्वाड का ऐलान
जनवरी 11, 2025 | 11 Jan 2025 | 8:44 PM

22 जनवरी से शुरू होने जा रही भारत और इंग्लैंड की बीच टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इसका ऐलान किया. इस सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी हुई है.