Tuesday, Jul 8 2025 | Time 20:51 Hrs(IST)
  • 10 जुलाई को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, रांची शहर के यातायात व्यवस्थाओं में बदलाव, देखें डिटेल्स
  • 10 जुलाई को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, रांची शहर के यातायात व्यवस्थाओं में बदलाव, देखें डिटेल्स
  • झामुमो अपनी असफलता छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही है: प्रतुल शाह देव
  • झामुमो अपनी असफलता छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही है: प्रतुल शाह देव
  • सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का एरिया कमांडर प्रवीण एक्का समेत दो गिरफ्तार
  • सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का एरिया कमांडर प्रवीण एक्का समेत दो गिरफ्तार
  • गावां में दलित महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट व छिनतई,थाना में मामला दर्ज
  • जिले के शैक्षणिक प्रदर्शन की उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • बलात्कार के मामले में जिला परिषद सदस्य को 10 साल की सजा, 5 हजार रुपए का जुर्माना
  • शराब घोटाला मामला: एसीबी की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, ACB ने पेश की केस डायरी
  • शराब घोटाला मामले में अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
  • शराब घोटाला मामले में अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
  • JSCA में मनाया गया धोनी का जन्मदिन, संघ के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
  • JSCA में मनाया गया धोनी का जन्मदिन, संघ के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
  • Jharkhand Cabinet Meeting: 11 जुलाई को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
झारखंड


मैक्लुस्कीगंज देश के श्रेष्ठ 35 पर्यटक गांवों में, ब्रॉन्ज अवार्ड से सम्मानित

मैक्लुस्कीगंज देश के श्रेष्ठ 35 पर्यटक गांवों में, ब्रॉन्ज अवार्ड से सम्मानित
न्यूज11 भारत

 

रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से 60 किमी उत्तर-पश्चिम में बसा मैक्लुस्कीगंज को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट टूरिस्ट गांव पुरस्कारों में ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया. बता दें, देश के श्रेष्ठ 35 पर्यटक गांवों में झारखडं के मैक्लुस्कीगंज भी शामिल है.  

 

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस पर जम्मू-कश्मीर का दावर, उत्तराखंड का सर्मोली, मध्य प्रदेश का मंडला, मिजोरम का रेइएक और केरल के कन्थाल्लूर गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला है. इस कैटेगरी में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से देशभर के टूरिस्ट स्थलों को सम्मानित किया गया जिसमें झारखंड का मैक्लुस्कीगंज भी शामिल है.

 


 

विश्व पर्यटन दिवस पर भारत मंडपम में सांस्कृतिक विरासत, सतत विकास के संरक्षण के लिए 5 गांवों को स्वर्ण, 10 गांवों को सिल्वर और 20 गांवों को कांस्य श्रेणी में सम्मानित किया है.

 

अधिक खबरें
झामुमो अपनी असफलता छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही है: प्रतुल शाह देव
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 8:27 PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी 6 वर्षों की सबसे असफल सरकार की विफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही है. प्रतुल ने कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार ने झारखंड को 2024-25 के केंद्रीय बजट में रेलवे परियोजनाओं के लिए ₹9,853 करोड़ आवंटित किए हैं, जिसमें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रांची, हटिया, और अन्य स्टेशनों का आधुनिकीकरण शामिल है. खनन क्षेत्र में रॉयल्टी और जीएसटी के माध्यम से झारखंड को उसका उचित हिस्सा मिल रहा है. जल जीवन मिशन में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण झारखंड सरकार ने इस योजना को लूट की भेट चढ़ा दी है.

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का एरिया कमांडर प्रवीण एक्का समेत दो गिरफ्तार
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 8:19 PM

मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर लगातार नक्सलियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है.

शराब घोटाला मामला: एसीबी की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, ACB ने पेश की केस डायरी
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 7:41 PM

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी हैं. इस मामले में मार्शल प्लेसमेंट एजेंसी के ठाकुर परेश, ठाकुर विक्रम सिंह, परमार बिपिनभाई और महेश सेढ़गे की अग्रिम जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. इस सुनवाई में जांच एजेंसी ACB ने केस डायरी पेश की.

शराब घोटाला मामले में अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 7:29 PM

शराब घोटाला मामले में ACB के गिरफ्त में आए ओम साईं कंपनी के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा गया. सोमवार को जांच एजेंसी ACB ने दोनों को गिरफ्तार किया था. मामले में अबतक 10 की गिरफ्तारी हुई है. कई प्लेसमेंट एजेंसी से जुड़े लोग और उत्पाद विभाग के अधिकारी भी एसीबी के जद में हैं.

JSCA में मनाया गया धोनी का जन्मदिन, संघ के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 7:23 PM

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर जश्न मनाया. इस कार्यक्रम के बाद झारखंड के वरिष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ियों के साथ एक फोटो सत्र आयोजित किया गया, जहाँ उन्हें प्रतिष्ठित क्रिकेटर के साथ बातचीत करने और यादें संजोने का मौका मिला.