सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत
पतरातू/डेस्क: पतरातू प्रखंड के उचरिंगा गांव में मंडा पूजा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बड़का गांव भाजपा विधायक का रोशन लाल चौधरी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि मंडा पूजा के इतिहास काफी प्राचीन है झारखंड में माना जाने वाला मंडा पर धर्म और संस्कृति से जुड़ा हुआ है. शिव भक्त भगवान भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए दहाकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्ति की कठिन परीक्षा देते हैं. उनका उद्देश्य भगवान भोले शंकर से मन्नत मांगना होता है ताकि घर में सुख समृद्धि और शांति बनी रहे और परिवार में खुशियां आए. इस अवसर पर पौराणिक कथाओं पर आधारित देवी देवताओं की कथा का जीवन प्रस्तुति किया. इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद मनोज राम, सतीश मोहन मिश्रा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष भाजपा, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश दांगी रामेश्वर सिंह संरक्षक ,छोटन महतो संरक्षक ,चितरंजन सिंह अध्यक्ष, प्रकाश महतो उपाध्यक्ष, धनेश्वर महतो, सचिव सुमन कुमार मुंडा, सह सचिव शंकर मुंडा ,कोषाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सह कोषाध्यक्ष बालेश्वर सिंह कार्यकारिणी सदस्य और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.