Thursday, Jun 26 2025 | Time 07:54 Hrs(IST)
  • ए के सिंह कॉलेज जपला के कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
  • गांडेय के घाटकुल गांव में आपसी विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल
  • तिरुलडीह पावर स्टेशन में कर्मियों की मनमानी, रात भर बिजली गुल लोग परेशान
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश का डरावना डेरा! रांची समेत कई जिलों में अलर्ट जारी, 29 जून तक नहीं मिलेगी राहत
झारखंड


नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, देर रात व्यवसायी विनय सिंह के फोर व्हीलर शोरूम को किया सील

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, देर रात व्यवसायी विनय सिंह के फोर व्हीलर शोरूम को किया सील

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रांची नगर निगम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई. निगम के द्वारा नेक्सजेन शोरूम को बीती देर रात सील कर दिया गया. कल देर शाम हुई इस कार्रवाई को निगम की इंफोर्समेंट टीम और पदाधिकारियों के द्वारा अंजाम दिया गया. इस दौरान रांची जोएल प्रशासन के द्वारा मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी मौजूद रही.

 

जानकारी के अनुसार, शो रूम संचालक के द्वारा निगम से दुकान संचालित करने का परमिशन लिया गया था लेकिन उसके जगह शोरूम का संचालन किया जा रहा था, जिसे लेकर ही निगम के द्वारा ये कार्रवाई की गई.

 

बता दें कि ये शो रूम विनय सिंह का है जो वरीय आईएएस विनय चौबे के काफी करीबी है. वही, इसके साथ ही झारखंड में शराब घोटाले मामले में एसीबी के द्वारा विनय सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाए गया था लेकिन विनय सिंह एसीबी दफ्तर नहीं पहुंचे जिस कारण उनके खिलाफ एसीबी ने कोर्ट से गिरफ्तारी का भी वारंट जारी किया हैं.

 

 

 


अधिक खबरें
एंटानानारिवो में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में शामिल हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 10:08 PM

भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज एंटानानारिवो में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भाग लिया. अपने संबोधन के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की. उन्होंने भारत में हाल के घटनाक्रमों के बारे में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के तेजी से हो रहे आर्थिक परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया. उन्होंने नया भारत के विजन को साझा किया और वैश्विक विकास के प्रमुख चालक के रूप में भारत के उभरने को रेखांकित करते हुए, विकसित भारत 2047 के रोडमैप पर विस्तार से बताया.

मानव तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन 'AAHT' के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 5 नाबालिग मुक्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 10:01 PM

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन 'AAHT' के अंतर्गत एक अहम सफलता हासिल की है. RPF हटिया पोस्ट, CIB/RPF रांची और फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त रूप से 24 जून को हटिया रेलवे स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मानव तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पाँच नाबालिग लड़कों को मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

गुरुजी शिबू सोरेन से मिलने दिल्ली पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 9:36 PM

राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज दिल्ली में इलाजरत झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रगति के संबंध में चर्चा की. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल - बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 9:34 PM

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना के तहत अंतिम दिन बुधवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के ग्राम हरातू पँचायत सचिवालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवारों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उ

लोक लेखा समिति के सभापति मनोज कुमार यादव ने शिकायतों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 9:19 PM

लोक लेखा समिति के सभापति मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता की उपस्थिति में परिसदन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में समिति सदस्य सुखराम उरांव, अमित कुमार यादव समीर कुमार महान्ती, जगत माझी शामिल थे. बैठक के दौरान लोक लेखा समिति के सभापति एवं सदस्यों के द्वारा विभिन्न विभाग से संबंधित समिति को प्राप्त