Thursday, Jul 3 2025 | Time 08:55 Hrs(IST)
  • आज रांचीवासियों को मिलेगी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून सक्रिय! मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर किया येलो अलर्ट जारी
  • गोड्डा के नए सिविल सर्जन ने किया नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण
  • 'पंचायत' के बनराकस ने 11 साल पहले आलिया संग किया था डांस, अब बने फुलेरा के नए प्रधान – फैंस बोले, ये तो विलेन नहीं हीरो है!
झारखंड » रामगढ़


पीटीपीएस में कटआउट के जगह भगवान बिरसा मुंडा का लगेगा आदम का प्रतिमा - रोशन लाल चौधरी विधायक

पीटीपीएस में कटआउट के जगह भगवान बिरसा मुंडा का लगेगा आदम का प्रतिमा -  रोशन लाल चौधरी विधायक
सुमित कुमार पाठक/न्यूज11 भारत

पतरातु/डेस्कः- पीटीपीएस अंतर्गत डी ए वी स्कूल के समीप भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा का 125 वी पुण्यतिथि मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता ग्राम कटिया बस्ती पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन भाजपा युवा नेता गणेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा के माननीय विधायक  रोशन लाल चौधरी उपस्थित थे.कार्यक्रम की शुरुआत धूप ,अगरबत्ती, पुष्प एवं माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा के कटआउट पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर माननीय विधायक  रोशन लाल चौधरी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 ई को हुआ था इनका प्रारंभिक शिक्षा सालगा गांव के जर्मन मिशन स्कूल में हुई, लेकिन ईसाई मिशनरियों के तौर-तरीकों से मोहभंग होने के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया. उनकी मृत्यु 9 जून 1900 को रांची जेल में हुई. साथ में जल्द से जल्द भगवान बिरसा मुंडा का आदम कद  प्रतिमा उक्त स्थल पर लगाने की बात कही. मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से पहले जितने भी विद्रोह हुए वह जमीन बचाने के लिए हुए. लेकिन बिरसा मुंडा ने तीन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उलगुलान किया. पहला, वह जल, जंगल, जमीन जैसे संसाधनो की रक्षा करना चाहते थे. दूसरा, नारी की रक्षा और सुरक्षा तथा तीसरा वे अपने समाज की संस्कृति की मर्यादा को बनाये रखना चाहते थे. 1894 में सभी मुंडाओं को संगठित कर बिरसा ने अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आन्दोलन चलाया. 1895 में उन्हें गिरफ्तार कर हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गई. दो साल बाद बिरसा जेल से बाहर आये तो उन्हें यह अनुभव हुआ कि विद्रोह के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.  कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन ,उप मुखिया नंदकिशोर महतो, भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वारिस खान, सानिध्य के सचिव अमित कुमार सिंह, राजेंद्र महतो,हेसला पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र झा, पंच मंदिर पंचायत के पूर्व मुखिया राहुल रंजन ,रणधीर कपूर ,अशोक ठाकुर ,सुबोध ठाकुर ,कन्हैया कुमार, अशोक महतो, कृष्णा कुमार  उपस्थित थे.

 

 

 


 


 

अधिक खबरें
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने इलाजरत गुरुजी शिबू सोरेन से दिल्ली में की मुलाकात
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 6:15 PM

नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत देशोम गुरु शिबू सोरेन से पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने मुलाकात किया एवं उनके कुशलक्षेम जाना. पूर्व मंत्री ने झारखंड आंदोलनकारी के शीर्ष नेता एवं झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

तालाटांड़ पंचायत के जंगल में हुआ वज्रपात, कोई हताहत नहीं
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:38 PM

तालाटांड़ पंचायत के कटुआ कोचा जंगल में रविवार की शाम को वज्रपात हुआ. हालांकि, इससे कोई हताहत नहीं हुआ है. बताया जाता है कि जंगल में वज्रपात होने के बाद जंगल से काफी देर तक धुंआ उठते नजर आया. जिससे लोगों के बीच दहशत फैल गया. लोगों ने संभावना जताई है कि निश्चित रूप से किसी बड़े पेड़ में वज्रपात हुआ है. तभी इतना अधिक धुआं हुआ.

अल्पसंख्यक मोर्चा ने 'संकल्प से सिद्धि अल्पसंख्यक चौपाल' कार्यक्रम का किया आयोजन
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:14 PM

पतरातू स्थित कटिया पंच मंदिर पंचायत सचिवालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा संकल्प से सिद्धि अल्पसंख्यक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाअध्यक्ष मो वारिस खान एवं संचालन मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मो असलम के द्वारा किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं अल्पसंख्यक मोर्चा

पतरातू में शनिदेव मंदिर का 13वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 2:13 AM

पतरातू के जयनगर स्थित शनि देव मंदिर का 13वां वार्षिक उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया. मौके पर पुजारी नरेश प्रसाद पाठक और दिवाकर मिश्रा

पतरातू स्टीम कॉलोनी में बिपत्तारिणी पूजा धूमधाम से मनाया गया
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 3:52 PM

पतरातू स्थित स्टीम कॉलोनी कालीबाड़ी में बिपत्तारिणी पूजा धूमधाम से मनाया गया भारी संख्या में महिलाएं पूजा की पंडित कंचन घटक विधिवत रूप से पूजा किया ऐसा कहा जाता है