Sunday, May 19 2024 | Time 10:11 Hrs(IST)
 logo img
  • आज फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे PM नरेंद्र मोदी, तीसरे चरण के चुनाव के लिए जनसभा को करेंगे संबोधित
  • आज फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे PM नरेंद्र मोदी, तीसरे चरण के चुनाव के लिए जनसभा को करेंगे संबोधित
  • Swati Maliwal Assault Case: आरोपी विभव कुमार पर मोबाइल फॉर्मेट करने का आरोप, कोर्ट ने 5 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
देश-विदेश


लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान आज, शुक्रवार (26 अप्रैल) को हो रहा है. बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी. पहले चरण में देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 सीटों पर पहले चरण के अंतर्गत मतदान हुआ. आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है. 

 

इस दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे है. जिन 13 राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें केरल, कर्नाटक, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर शामिल हैं. और जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास थीं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं. 

 


 

राहुल, हेमा, पप्पू समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस दूसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है. साथ ही कुछ ऐसे भी नेता मैदान में हैं, जो लगातार सुर्खियों में रहे हैं. इस चरण में रामायण सीरियल के ‘राम’ अरुण गोविल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, ओम बिरला, प्रह्लाद जोशी, शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी, बिहार की पूर्णिया सीट पर मुकालबा दिलचस्प बनाने वाले पप्पू यादव समेत 1206 प्रत्याशी मैदान में हैं.

 

दूसरे चरण में राज्य की कितनी सीटों पर किया जा रहा है मतदान

 

राज्य            कितनी सीटों पर मतदान

केरल                     20

कर्नाटक             14

राजस्थान                13

उत्तर प्रदेश              8

महाराष्ट्र              8

मध्य प्रदेश              6

बिहार              5

असम              5

पश्चिम बंगाल      3

छत्तीसगढ़              3

जम्मू-कश्मीर(यूटी)    1

त्रिपुरा              1

मणिपुर              1



 


13 राज्यों में जारी दूसरे फेज की मतदान का 11 बजे तक हुए का आंकड़ा सामने आ चुका हैं. आइए आपको बताते हैं कि किस राज्य में अब तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ है-

 

1. त्रिपुरा- 36.42%

2. छत्तीसगढ़- 35.47%

3. मणिपुर- 33.22%

4. पश्चिम बंगाल- 31.25%

5. मध्य प्रदेश- 28.15%

6. असम - 27.43%

7. राजस्थान- 26.84%

8. जम्मू-कश्मीर- 26.61%

9 केरल- 25.61%

10. उत्तर प्रदेश- 24.31%

11. कर्नाटक- 22.34%

12. बिहार- 21.68%

13. महाराष्ट्र- 18.83%

 

अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 7:45 AM

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 20 मई (सोमवार) को 6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. जिसमें हाई-प्रोफाइल रायबरेली और अमेठी की सीटें भी शामिल है. चुनाव के लिए पांचवें चरण की वोटिंग से पहले शनिवार (18 मई) को सभी 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया है.

पहले नर्स को प्यार में फंसाया, फिर कर दी हत्या, सहयोगी के साथ हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 10:52 PM

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. जहां एक हेड कांस्टेबल ने एक अस्पताल की नर्स को अपने प्रेम जाल में फंसा कर पहले उसका शोषण किया, फिर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि कानपुर में बड़ा इलाके की रहने वाली शालू तिवारी एक प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्स का काम करती थी. 3 साल पहले बर्रा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार से उसकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया. इस दौरान शालू ने एक कमरा किराए पर ले लिया और वहां मनोज का आना जाना शुरू हो गया. फिर दोनों के बीच संबंध हो गए.

कई देशों में बैन होने के बाद नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH के मसालों पर प्रतिबंध
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 9:09 PM

गुणवत्ता परीक्षण में असफल होने के वजह से सिंगापुर और हांगकांग ने Everest और MDH के मसालों पर प्रतिबंध लगा दिया था. अब नेपाल ने भी इन कंपनियों के मसलों पर बैन लगा दिया है. नेपाल के फूड टेकनोलोजी और क्वालिटी कंट्रोल विभाग ने दो भारतीय ब्रांडों के मसालों की टेस्टिंग शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि Everest और MDH के मसालों में कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड पाया गया था. इसको लेकर नेपाल ने इन मसलों के आयात व खुदरा बिक्री पर टेस्टिंग पूरी होने तक पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.

अगर आप भी चाहते हैं आपके पास धन की नहीं हो कमी, तो अपनाएं वास्तु-शास्त्र के ये टिप्स
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:28 PM

भारत में वास्तु शास्त्र का खासा महत्व है. कई लोग वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार अपना घर चलाते हैं. वास्तु शास्त्र व्यक्ति के जीवन का आसान बनाने में मदद करता है. वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का ध्यान रखने से जीवन में आने वाली कई समस्याओं से बचा जा सकता है.

बिहार में चौंकाने वाली घटना, जीजा-साली ने पुलिस लॉकअप के अंदर लगाई फांसी
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 5:50 PM

बिहार के अररिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां पुलिस लॉकअप के अंदर जीजा और साली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. आत्महत्या की खबर के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना को आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने अररिया जिले के ताराबाड़ी इलाके से एक नाबालिग लड़की और एक युवक को इश्क फरमाते हुए रंगे हाथ पकड़ा था. जांच के क्रम में पुलिस को पता चला की दोनों रिश्ते में जीजा-साली हैं. पर एक दिन बाद ही बदनामी के डर से दोनों ने पुलिस लॉकअप के अंदर ही फांसी लगा ली.