Wednesday, May 28 2025 | Time 02:10 Hrs(IST)
झारखंड


BREAKING: झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, अजित कुमार बने रांची के नए सिटी एसपी, देखें पूरी लिस्ट

प्रवीण पुष्कर बने रांची के ग्रामीण एसपी
BREAKING: झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, अजित कुमार बने रांची के नए सिटी एसपी, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस का ट्रांसफर कर दिया गया है. प्रभात कुमार को धनबाद का एसएसपी बनाया गया है. मनोज कौशिक को रांची का IG बनाया गया है. रांची के तत्कालीन सिटी एसपी राजकुमार मेहता को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है. मनीष टोप्पो को खूंटी का एसपी नियुक्त किया गया है. पीयूष पांडे को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है. अजित कुमार को रांची का नया सिटी एसपी बनाया गया है. प्रवीण पुष्कर को रांची का ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया है. 
 
रांची के नए सिटी एसपी अजित कुमार 
 
 रांची के नए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर 
 
 
देखें लिस्ट 

 
 

अधिक खबरें
किसने कह दिया कि हम पंचर बनाते है, वतन पर कट जाए वो हम सर बनाते हैं: इमरान प्रतापगढ़ी
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 9:29 AM

भारतीय सेना के पराक्रम और सम्मान में रांची के इटकी थाना मैदान में " जय हिंद सभा " का आयोजन किया गया. राज्यसभा सांसद और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने सभा में देश भक्ति का ऐसा समा बांधा की उपस्थित भीड़ उनके सुर में सुर मिलाती नजर आई. सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने अंदाज में कहा कि ....मेरा मसकन, मेरी जन्नत को सलामत रखना, मेरे मौला मेरे भारत को सलामत रखना.

CM हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी रही मौजूद
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 9:38 AM

CM हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रभारी, झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जीनल एन गाला, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी उपस्थित रहे.

छोटी सी पारिवारिक झड़प ने ली खतरनाक मोड़, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, राहगीरों की सतर्कता से बची जान
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 8:15 PM

चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब रात के लगभग 9:30 बजे एक महिला ने पारिवारिक झगड़े से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश की. जानकारी के अनुसार, चैनपुर निवासी बसंती लकड़ा (32 वर्ष), पति भूषण लकड़ा, ने चैनपुर थाना के समीप पोस्ट ऑफिस परिसर में एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या से इलाके के लोग सकते में, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 6:21 PM

रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या से इलाके के लोग सकते में है. बड़ी बेरहमी से सिलवट लोढा से मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया. हत्या के इस जघन्य अपराध को बच्चों के पिता और महिला के पति के द्वारा ही अंजाम दिया गया है. वहीं, घटना के बाद आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इसके बाद उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई.