Saturday, Jul 12 2025 | Time 16:06 Hrs(IST)
  • झारखंड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नेत्र अस्पताल लगभग बनकर तैयार
  • झारखंड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नेत्र अस्पताल लगभग बनकर तैयार
  • अहमदाबाद के जिस विमान हादसे में 241 यात्रियों समेत मारे गये थे 275 लोग, आ गयी उसकी प्रारम्भिक रिपोर्ट
  • पूरी तरह से चुनावी मूड में आये नीतीश कुमार, चुनाव से पहले बिहार वासियों को 100 यूनिट फ्री बिजली का तोहफा
  • पूरी तरह से चुनावी मूड में आये नीतीश कुमार, चुनाव से पहले बिहार वासियों को 100 यूनिट फ्री बिजली का तोहफा
  • बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में 7वीं ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन
  • पूर्व मंत्री आलमगीर आलम खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, ऑर्डर कॉपी का अध्ययन के बाद में दाखिल करेंगे जमानत की अर्जी
  • बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को CID ने किया गिरफ्तार
  • आज 51 हजार युवाओं को PM मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची के CCL सभागार में लगा है रोजगार मेला
  • एकाउंट्स और ऑडिट विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज, मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हुए शामिल
  • गढ़वा के मेढ़ना कला और लापो में गढ़वा एसडीएम के आदेश पर 60 ट्रैक्टर अवैध बालू किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज
  • पतरातू में सांड का आतंक, हमले से दो घायल
  • देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
झारखंड » जमशेदपुर


जानें क्यों 3 मार्च को जमशेदपुर में होती है संस्थापक दिवस की धूम

जानें क्यों 3 मार्च को जमशेदपुर में होती है संस्थापक दिवस की धूम

 Mujtaba Haider Rizvi: न्यूज़11 भारत





जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में हर साल 3 मार्च को संस्थापक दिवस की धूम रहती है.  संस्थापक दिवस क्यों मनाया जाता है आइए आज हम इसके बारे में जानते हैं.  टाटा स्टील की स्थापना जमशेदजी नुसरवान जी टाटा ने की थी.  जमशेदजी नुसरवान की जयंती 3 मार्च को है.  इसीलिए टाटा स्टील हर साल 3 मार्च को जमशेदजी नुसरवान जी की जयंती संस्थापक दिवस के तौर पर मानती है.  संस्थापक दिवस को यादगार बनाने में टाटा स्टील दिल खोलकर खर्च करती है. लाखों रुपए की लाइटिंग की जाती है.  जमशेदपुर का जुबली पार्क बिजली साज सज्जा की ऐसी जगमग से चमक उठता है की आंखें चुंधिया जाएं.  संस्थापक दिवस समारोह मनाने की शुरुआत 3 मार्च साल 1932 से हुई थी.  कंपनी ने पहले ही साल धूमधाम के साथ जमशेदजी नुसरवान जी की जयंती मनाई थी. 

 

गुजरात के नवसारी में हुआ था जमशेदजी नसरवान जी टाटा का जन्म 

जमशेदजी नुसरवान जी टाटा का जन्म 3 मार्च 1839 को गुजरात के नवसारी में हुआ था.  वह भारत के एक देशभक्त उद्यमी थे.  उन्होंने टाटा समूह की स्थापना की.  टाटा समूह ने साल 1870 के आसपास कपड़ा मिल से अपने उद्यम की शुरुआत की.  उनकी पढ़ाई मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज से हुई.  जमशेदजी नुसेरवान जी टाटा 14 वर्ष की आयु में अपने पिता के साथ मुंबई पहुंचे थे और वहां एलफिंस्टन कॉलेज में प्रवेश लिया था.  साल 1858 में उन्हें ग्रीन स्कॉलर की उपाधि मिली, जो आज स्नातक के बराबर है.  जमशेदजी नसेरवान जी टाटा के पिता का नाम नसेरवान जी टाटा था.  उनकी माता जीवनबाई टाटा थीं.  




पढाई के दौरान ही हीराबाई डब्बू से किया था विवाह 

जमशेदजी नसरवान जी टाटा ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही हीराबाई डब्बू से विवाह किया था.  ग्रीन स्कॉलर बनने के बाद जमशेदजी नसेरवान जी टाटा अपने पिता के साथ कारोबार में कूद पड़े.  निर्यात व्यापार फर्म तैयार कर जापान, चीन, यूरोप और अमेरिका से आयात निर्यात के व्यापार में जुड़ गए. इन देशों में अपनी कंपनी की शाखाएं तैयार कीं.  जमशेदजी नसरवान जी ने अपनी कारोबार की  शुरुआत 21000 रुपए की पूंजी से ट्रेडिंग कंपनी तैयार कर की थी.  आज यही ट्रेडिंग कंपनी टाटा समूह के रूप में विकसित होकर देश का एक बड़ा उद्यम बन चुकी है. 

 


 

चिंचपोकली में लगाई थी तेल मिल 

 जमशेदजी नसरवान जी ने साल 1869 में मुंबई के चिंचपोकली में एक तेल मिल लगाई थी, जो बाद में दिवालिया हो गई.  फिर इसमें कपास मिल लगा दी गई और इसका नाम अलेक्जेंड्रा मिल रखा गया.  2 साल तक लाभ मिला लेकिन बाद में मुनाफा घटने लगा तो उन्होंने मिल बेच दी. 

 

जर्मनी में हुआ था जमशेदजी नसरवान जी टाटा का निधन 

साल 1874 में डेढ़ लाख रुपए की पूंजी लगाकर सेंट्रल इंडिया स्पिनिंग वीविंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के नाम से नए उद्यम शुरू की थी. जमशेदजी नसरवान जी टाटा ने मुंबई इलाके में पन बिजली संयंत्र की योजना तैयार की थी जो बाद में 1906 में टाटा पावर कंपनी बन गई.  1901 में आयरन वर्क्स के नाम से कंपनी शुरू की गई जो 6 साल बाद टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी बन गई.  इसके बाद टाटा समूह ने पीछे नहीं देखा और एक के बाद एक कंपनियां तैयार होती चली गईं.   बाद में 19 मार्च 1904 को जर्मनी के बैड नौहेम में उनकी मृत्यु हुई थी।

 

जमशेदपुर को विश्वस्तरीय बनाने का देखा था सपना 

जमशेदजी नसरवान जी टाटा ने काली माटी को विश्व स्तरीय शहर बनाने का सपना देखा था.  जमशेदपुर झारखंड का ऐसा शहर है जिसे सलीके से बसाया गया है.  इसे नक्शे के अनुसार तैयार किया गया.  लगभग 18 लाख की आबादी वाले इस शहर में चौड़ी सड़कें ,पार्क, सिवरेज-ड्रेनेज की व्यवस्था, मनोरंजन के साधन सब कुछ हैं. टाटा स्टील प्लांट की स्थापना के बाद से ही धीरे-धीरे शहर विकसित होने लगा था. 
अधिक खबरें
बहरागोड़ा सिटी नर्सिंग होम में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. चंदन सिंह ने की दुर्लभ लिंग सर्जरी
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 8:29 PM

बहरागोड़ा: सिटी नर्सिंग होम, बहरागोड़ा में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. चंदन सिंह के द्वारा एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिससे एक 26 वर्षीय युवक को नया जीवन मिला. यह मामला चिकित्सकीय दृष्टिकोण से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, जिसे "पेनाइल फ्रैक्चर" (पेनाईल फ्रैक्चर उईथ उरेथ्रल इंजुरी) के नाम से जाना जाता है.

पाथरघाटा में दोनों शव आये तो ग्रामीणों की आंखें हुईं नम, विधायक समीर महंती परिजनों का बने सहारा
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 8:21 PM

बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत अंतर्गत पाथरघाटा गांव के दो मजदूर बीते गुरुवार को पश्चिम बंगाल के भमाल गांव में कुआं पर गिर जाने के दौरान मौत हो गया था. शुक्रवार को दोनों शब झाड़ग्राम में पोस्टमार्टम होने के बाद गांव लाया गया. गांव में शब पहुंचते ही गांव के सभी लोग मृतकों के घर पहुंच गए.सभी लोगों के आँखों से आंसू थम नहीं रहे थे.

विधायक समीर कुमार मोहंती ने बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 6:50 PM

शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती और अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक का उद्देश्य था – प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं की स्थिति का मूल्यांकन करना और विकास की रफ्तार को गति

बहरागोड़ा महाविद्यालय में भारत सरकार के सौजन्य से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की हुई शुरुआत
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 6:34 PM

बहारागोड़ा कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन की शुरुआत हुई. संगोष्ठी का विषय था— “हीलिंग अर्थ, हीलिंग सेल्फ: पर्यावरण, स्वास्थ्य और आंतरिक शांति”.इस संगोष्ठी में पटना विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय

यूसिल की यूरेनियम अयस्क ढो रहे हाइवा ने भैंसों को रौंदा, सात घंटे जाम रहा जादूगोड़ा-टाटा मुख्य मार्ग
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 4:40 PM

जादूगोड़ा-टाटा मुख्य मार्ग पर अहले सुबह तुरामडीह से जादूगोड़ा यूसिल की यूरेनियम अयस्क लेकर आई रही हाइवा ने जादूघूटू में तीन भैंसा को रौंद दिया.इधर इस हादसे में एक भैंसा की मौत हो गई वहीं दो अन्य भैंस जख्मी हो गया. इधर धोबनी गांव के ग्रामीण ने बूढ़ान उरांव , एच बास्के को अगुवाई में आक्रोशित ग्रामीण ढाई लाख रुपया मुआवजा