न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में बड़ी खबर सामने आ रही है. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव की 'The Team' ने जीत हासिल कर ली है. चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है.
जेएससीए चुनाव परिणाम
अध्यक्ष
1. अजय नाथ शाहदेव-420
2. एसके बेहरा 213
उपाध्यक्ष
1. संजय पांडे 381
2. नंदू पटेल 235
सचिव
1.सौरभ तिवारी 438
2. एसबी सिंह 194
संयुक्त सचिव
1. शाहबाज़ नदीम 409
2. राजू शर्मा 199
कोषाध्यक्ष
1. अमिताव घोष 402
2. सौम्या सेन 221
प्रबंध समिति
(5 विजेता)
संजय जैन 440
रमेश कुमार 397
रत्नेश कुमार सिंह 388
मिहिर प्रीतेश टोपनो 381
मो. परवेज़ खान 364
संबद्ध जिला संघ
(4 विजेता)
राघवेन्द्र नारायण सिंह 389
बीरेंद्र कुमार पाठक 387
उत्तम कुमार बिस्वास 387
श्री राम पुरी 384
संबद्ध स्कूल/क्लब/संस्था प्रतिनिधि
डी. उमा महेश्वर राव 378
अजय नाथ शाहदेव की पूरी टीम जीती, सभी सीट पर अजय की 'द टीम' को जीत मिली.
- अजय नाथ शाहदेव - अध्यक्ष
- संजय पांडे - उपाध्यक्ष
- सौरव तिवारी - सचिव
- शाहबाज नदीम - सह सचिव
झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव 2025 के लिए मतगणना पूरी हो गई है. वोटिंग के बाद 3:00 बजे बैलट बॉक्स खोला गया. रुझानों में तीन राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव आगे चल रहे थे. वहीं सचिव पद के उम्मीदवार क्रिकेटर सौरभ तिवारी रुझानों में आगे चल रहे थे. दूसरी ओर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार SK बेहरा 3 राउंड की गिनती के बाद पीछे रहे. वोटों की गिनती शाम 5 बजे तक हुई, जिसके बाद अजय नाथ शाहदेव की 'The Team' ने बाजी मार ली.