Thursday, Jun 12 2025 | Time 00:36 Hrs(IST)
झारखंड » लातेहार


JLKM सुप्रीमो जयराम महतो का आगामी पलामू प्रमंडल दौरा अविश्वसनीय, अतुलनीय एवं ऐतिहासिक होगा - पप्पू यादव

JLKM सुप्रीमो जयराम महतो का आगामी पलामू प्रमंडल दौरा अविश्वसनीय, अतुलनीय एवं ऐतिहासिक होगा - पप्पू यादव
न्यूज़11 भारत

लातेहार/डेस्क: लातेहार जिला मुख्यालय में आयोजित जेएलकेएम लातेहार जिला कमिटी के अहम बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि में शामिल पलामू प्रमंडल अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि आगामी 21 जून को JLKM सुप्रीमो जयराम महतो के पलामू प्रमंडल दौरा अविश्वसनीय, अतुलनीय एवं ऐतिहासिक होगा. लातेहार जिला में जिला कार्यालय का शुभारंभ एवं JLKM के विचारधारा से प्रभावित नए सदस्यों को JLKM में टाइगर जयराम महतो के हाथों माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी.  प्रमंडल अध्यक्ष ने आगे कहा कि अभी तक के प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरे पलामू प्रमंडल में 1000 लोगों की सूची हमे मिली है जो पार्टी में निस्वार्थ भाव से जुड़ना चाहते हैं.

 

पार्टी की बैठक में मुख्य रूप से JLKM युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत यादव, कोषाध्यक्ष रंजय यादव, उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, जिला सचिव रविंद्र सिंह, महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप नायक, सचिव पांडे जी, उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष सरदार जी, अमरेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.

 


 
अधिक खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास देख रहा भारत - प्रदीप वर्मा
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 9:31 PM

भाजपा इस समय पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल पूरे होने का जश्न मना रही है. झारखंड में भी भाजपा नेता पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास करते भारत की रूपरेखा रख रहे हैं. इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने मंगलवार को मोदी सरकार के बेमिसाल 11 सालों का गुणगान लातेहार में एक प्रेसवार्ता में किया.

होरीलोंग मे लाखो रुपये का बीड़ी पत्ता को किया गया नष्ट,कारोबारियों मे हड़कंप
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 9:56 PM

बरवाडीह छिपादोहर पश्चिमी रेंज के रेंजर अजय टोप्पो के निर्देश पर सोमवार को अंचलाधिकारी मनोज कुमार की मौजूदगी में वनपाल रजनीश कुमार सिंह एएसआई एन कुमार के द्वारा लाखों रुपये अवैध बीड़ी पता को नष्ट किया गया

बाराती बस और ट्रक में जोरदार टक्कर,घटना में लगभग 10 बाराती घायल
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 1:49 PM

लातेहार जिले में आज सुबह बाराती बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई. इस घटना में लगभग 10 बाराती घायल हो गए हैं. घटना मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग के चेकनाका के पास का हैं.

अपराधियों की बड़ी साजिश नाकाम, एक अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 7:09 PM

बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र में छिपादोहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया गया.

JLKM सुप्रीमो जयराम महतो का आगामी पलामू प्रमंडल दौरा अविश्वसनीय, अतुलनीय एवं ऐतिहासिक होगा - पप्पू यादव
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 5:04 PM

लातेहार जिला मुख्यालय में आयोजित जेएलकेएम लातेहार जिला कमिटी के अहम बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि में शामिल पलामू प्रमंडल अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि आगामी 21 जून को JLKM सुप्रीमो जयराम महतो के पलामू प्रमंडल दौरा अविश्वसनीय, अतुलनीय एवं ऐतिहासिक होगा. लातेहार जिला में जिला कार्यालय का शुभारंभ एवं JLKM के विचारधारा से प्रभावित नए सदस्यों को JLKM में टाइगर जयराम महतो के हाथों माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी.