बीबीएमकेयू में दिसंबर में होगा युवा महोत्सव अंतर्नाद

 यूथ फेस्टिवल में 28 प्रतियोगिता में धनबाद व बोकारो के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभा

By : Jeevan Verma
बीबीएमकेयू में दिसंबर में होगा युवा महोत्सव अंतर्नाद

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्कः- 
बीबीएमकेयू की ओर से दिसंबर में युवा महोत्सव का आयोजन होगा. बीबीएमकेयू में धनबाद तथा बोकारो जिला के कॉलेज है. बीबीएकेयू की ओर से अंतर्नाद नाम से युवा महोत्सव का आयोजन होता है. दिसंबर में प्रस्तावित छठा  युवा महोत्सव होगा. विश्वविद्यालय की ओर से कालेजों को युवा महोत्सव की तैयारी करने का निर्देश जारी कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार इस बार आयोजन की जिम्मेदारी बोकारो जिला के किसी कॉलेज को दी जा सकती है. यह इंटर कॉलेज प्रतियोगिता होगी.  हालांकि आयोजन के स्थान के संबंध में अंतिम निर्णय आयोजन समिति की बैठक में लिया जाएगा. 

मिली जानकारी के अनुसार युवा महोत्सव तीन दिनों  का होगा. इसमें कुल में 28 प्रतियोगित का आयोजन होगा. इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में विजेता छात्र-छात्राएं ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे. जनवरी में ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन निर्धारित है. इसकारण विश्वविद्यालय को दिसंबर में इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल कराना होगा.  बीबीएमकेयू धनबाद के अधीन धनबाद व बोकारो में 70 से अधिक कॉलेज संचालित है. सभी कॉलेजों को भाग लेने के लिए कहा जाएगा. 

कौन -कौन सी प्रतियोगिता होगी
माइम, मिमक्री, ग्रुप सांग इंडियन, ग्रुप सांग वेस्टर्न, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, मेहंदी, क्विज, लाइट वोकल, क्लासिकल वोकल, स्किट, वन एक्ट, इलोक्यूशन, डिबेट, रंगोली, इंस्टालेशन, कोलॉज, कार्टूनिंग, स्पॉट फोटोग्राफी, क्लासिकल डांस, फोक डांस समेत अन्य.

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.