पीला कार्ड धारियों ने दो-तीन माह से राशन नहीं देने का डीलर पर लगाया आरोप, कार्डध...

पीला कार्ड धारियों ने दो-तीन माह से राशन नहीं देने का डीलर पर लगाया आरोप, कार्डधारियों में भारी आक्रोश, दी चेतावनी

पीला कार्ड धारियों ने दो-तीन माह से राशन नहीं देने का डीलर पर लगाया आरोप कार्डधारियों में भारी आक्रोश दी चेतावनी

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड के चरघरा में पीला कार्ड धारियों को दो-तीन माह से राशन नहीं मिलने के कारण कार्डधारियों में भारी आक्रोश है. आक्रोशित कार्डधारी रीना देवी, रुक्मिणी देवी, राधिका देवी, रोशनी देवी, संगीता देवी, हानिया देवी, शांति देवी, दुलारी हांसदा, निर्मला देवी, बेधनी देवी, बसंती देवी, बुधनी देवी, सविता देवी, मंझली देवी, बड़की हांसदा, बड़की देवी, फनमुनि देवी, देना देवी, छुटकी देवी सहित दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष कार्डधारियों ने डीलर विजय वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और राशन नहीं देने का आरोप लगाया है. उन्होंने बुधवार को बेंगाबाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया है और राशन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

दरअसल झारखंड में पीला कार्ड धारियों को आम तौर पर गरीबी रेखा से नीचे (BPL) वाले परिवार माना जाता है, जिन्हें सरकार द्वारा सब्सिडी पर राशन प्रदान किया जाता है. ये कार्ड उन परिवारों को जारी किए जाते हैं जिनकी आय बहुत कम होती है और वे अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में असक्षम होते हैं.

गिरिडीह जिले में राशन वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं. जिले के करीब 12 प्रखंडों में स्थायी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है, ताकि कार्डधारियों को ससमय राशन मिल सके, जिससे अब लोगों को राशन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. बावजूद भी राशन नहीं मिलना लाजमी है कार्डधारी परेशान हैं.

अब यह देखना होगा कि प्रशासन की नींद कब खुलती है...?
विभाग इस मामले में क्या कदम उठाती है....? 
क्या कार्रवाई होगी.....? 
क्या पिला कार्डधारियों को राशन मिल पाएगा.....?

यह भी पढ़ें: गढ़वा में भाषा विवाद पर बीजेपी का बड़ा आरोप, भाजपा ने सत्ता पक्ष के विधायकों, वित्तमंत्री से मांगा इस्तीफा

संबंधित सामग्री

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

झारखंड

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

झारखंड

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने  हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

देश-विदेश

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

झारखंड

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

झारखंड

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार