सुमित कुमार पाठक/न्यूज11 भारत
पतरातू/डेस्क: उजड़ने से बचाने के लिए हेसला पंचायत की दर्जनों महिलाएं बुधवार को पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में फरियाद लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी के पास पहुंचे. महिलाओं ने कहा कि सरकार की ओर से हेसला पंचायत के जनता नगर आवासीय कॉलोनी को उजाड़ने के लिए कहा जा रहा है. साथ ही उन्हें उनके आवास से हटने के लिए भी अल्टीमेटम दी जा चुकी है. जबकि वे इस कॉलोनी में वे अपने परिवार के साथ वर्षों से रह रहे हैं. महिलाओं ने यह भी बताया कि सरकार की ओर से 20 नवंबर तक हटने के लिए नोटिस दी जा चुकी है. महिलाओं ने विधायक से उजड़ने से बचने के लिए गुहार लगाई
यह भी पढ़ें: जयनगर निवासी सांप ने काटा या बिच्छू ने, पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर ने रामगढ़ सदर किया रेफर