प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के उतरी भरनो पंचायत अंतर्गत समसेरा करंजटोली गांव में बीते रात दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया.इस क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हाथियों ने ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त किया.प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते देर रात जंगल से दो हाथी निकले और समसेरा करंजटोली गांव में घुस गए,हाथियों ने इस गांव के सोमरा उरांव और सोमा उरांव के पक्का ईट का मकान को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और मकान के छत में लगे लगभग 10 एलबेस्टस को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया,साथ ही घर के अंदर में रखे 7 बोरा धान भी खाकर एवं छिटकर बर्बाद कर दिया,घर का दीवार गिरने से घर के अंदर रखे बर्तन सहित अन्य सामान भी बर्बाद हो गया.वहीं हाथियों ने इस दौरान आसपास के किसानो के खेतो में लगे कई तरफ के फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया.इस क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों द्वारा लोगों के खेतों में लगे फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा जा रहा है.एक दिन पूर्व ही इसी गांव के बुदो उरांइन के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया था अब दूसरे दिन दो ग्रामीणों के घर को हाथियों ने क्षतिग्रत कर दिया.घटना की सूचना वन विभाग गुमला को दी गई,शनिवार को सूचना मिलने पर वन समिति अध्यक्ष बंधनू उरांव प्रभावित ग्रामीण के घर पहुंचे और जानकारी हासिल कर वन विभाग के उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.साथ ही वन विभाग के वनरक्षी अकील अहमद भी अपने टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना का जायजा लिया.एवं वन विभाग की ओर से प्रभावीत लोगों के बीच टॉर्च लाइट एवं पटाखा दिया गया.वहीं इधर जंगली हाथी से प्रभावित ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है.
यह भी पढ़ें: डस्ट प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट लोहा पुल समीप सीसीएल का कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य किया ठप