न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है. गोईलकेरा प्रखंड के जंगल क्षेत्र में सोमवार रात को एक हाथी ने एक झोपड़ी पर हमला कर दिया. इस हमले में दो मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
मृतकों की पहचान कुंदरा बाहदां (पिता), कोदमा बाहदां (पुत्र) और सामू बाहदां (पुत्री) के रूप में हुई है. वहीं, एक बच्ची जिंगी बाहदां गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है. प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के राउरकेला रेफर किया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 20,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की. अधिकारियों ने बताया कि हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और पिछले कई दिनों से इलाके में उत्पात मचा रहा है. बता दें कि पिछले एक हफ्ते में इस हाथी ने अलग-अलग घटनाओं में 09 लोगों की जान ले ली है. हाथी के बढ़ते आतंक के वजह से ग्रामीण दहशत में हैं.
ये भी पढ़ें- पैनम कोल के खिलाफ PIL पर हाईकोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अगली तारीख 20 जनवरी को
पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथी का आतंक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
संबंधित सामग्री
झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुदड़ी में मलेरिया का प्रकोप, 13 बच्चियां मलेरिया पॉजिटिव
मलेरिया पॉजिटिव 13 में 10 बच्चियाँ ब्रेन मलेरिया के पीड़ित
बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान
युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया
चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई
यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती
लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति
उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत
राजधानी रांची में सावधान! भीड़भाड़ वाले इलाके और शॉपिंग सेंटर अब शातिर चोर गिरोह के निशाने पर हैं!
आपकी जरा-सी लापरवाही और पलक झपकते ही कीमती सामान गायब!