Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम हुआ उलझन भरा, 9 जिलों में तापमान 9 डिग्री के नीचे पहुंचा

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम हुआ उलझन भरा, 9 जिलों में तापमान 9 डिग्री के नीचे पहुंचा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम की स्थिति फिलहाल बेहद अस्थिर बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटों में जहाँ दिन में लोगों ने गर्मी महसूस की, वहीं रात के समय ऐसा ठंडा मौसम रहा कि रजाई तक फालतू लग रही थी. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, चाईबासा का अधिकतम तापमान हाल ही में 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था लेकिन अब, सिर्फ 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती हैं. ऐसे में राज्य के 9 जिलों में तापमान 9 डिग्री के नीचे रहने की संभावना हैं. 

कौन-कौन से जिलों में ठंड अधिक?
विशेष रूप से खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं. यह संख्या 24 घंटे पहले तक 12 डिग्री के आसपास थी. मौसम में इस अचानक बदलाव ने आम लोगों को भी कंफ्यूज कर दिया है कि रजाई घर के अंदर रखें या बाहर.

दक्षिणी जिलों में हल्की गर्मी
दूसरी ओर, राज्य के दक्षिणी हिस्सों जैसे जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने का अनुमान हैं. यहां लोग थोड़ी गर्मी महसूस करेंगे, लेकिन उत्तर और मध्य के कई जिलों में ठंड का असर ज्यादा रहेगा.

मौसम में इतनी तेजी से बदलाव होने के कारण लोग रोजमर्रा की योजना बनाने में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं. कहीं रजाई बाहर रखना है या अंदर, कहीं गर्म कपड़े पहनना है या नहीं, यह भी तय करना मुश्किल हो गया हैं. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यह अस्थिर मौसम अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता हैं. 

यह भी पढ़े: राजद नेता जीवन यादव को एसटीएफ ने उनके सीवान स्थित कार्यालय से किया गिरफ़्तार
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.