JSSC पेपर लीक: आरोपी विनय शाह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

सीआईडी की विशेष कोर्ट में किया जाएगा पेश 

By : Ark Sahuliyar
JSSC पेपर लीक: आरोपी विनय शाह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर यूपी से गिरफ्तार किए गए आरोपी विनय शाह को कोर्ट लाया गया. उसे सीआईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. आरोपी विनय शाह रेलवे का सेक्शन इंजीनियर है, जो मूल रूप से झारखंड के रांची का निवासी है. वह शाहपुर के हनुमंत नगर कॉलोनी में पहचान छिपाकर रह रहा था और नेपाली सिम का इस्तेमाल कर चकमा दे रहा था. उसने रांची के जेड स्क्वायर होटल में कुछ लोगों के साथ रुककर प्लान तैयार किया था. 

विनय शाह ने अपने साझेदार मनोज कुमार, शशिभूषण दीक्षित, संदीप त्रिपाठी के साथ मिलकर पेपर लीक की योजना तैयार किया था. जांच में सामने आया है कि विनय शाह के अकाउंट में पैसे का भी ट्रांजैक्शन हुआ था. मनोज ने विनय के खाते में एक लाख रुपए भेजे थे. 28 अभ्यर्थियों को मोतिहारी रक्सौल बॉर्डर होते हुए नेपाल ले जाया गया था. जहां कथित रूप से तैयार प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को पढ़वाने का दावा किया गया था. मामले में आईआरबी के लगभग एक दर्जन जवानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

ये भी पढ़ें- कोयला कारोबारी अनिल गोयल के निरसा स्थित तेतुलिया हार्ड कोक प्लांट  में ED की छापेमारी 
 
संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.