सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद हजारीबाग जेल से बाहर आए नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह

सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद हजारीबाग जेल से बाहर आए नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह

सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद हजारीबाग जेल से बाहर आए नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक और कारोबारी विनय कुमार सिंह को बड़ी राहत मिली है. 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद वे हजारीबाग जेल से रिहा हो गए. उनके खिलाफ विभिन्न थानों और जांच एजेंसियों में कुल चार मामले दर्ज हैं, जिनमें शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

इन मामलों में घिरे हैं विनय सिंह
विनय कुमार सिंह की कानूनी चुनौतियां कई मामलों से जुड़ी हैं. शराब घोटाला प्रकरण में उन्हें पहले ही ACB की विशेष अदालत, रांची से अग्रिम जमानत मिल चुकी है. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि प्राथमिकी में उनका नाम नहीं है और न ही शराब टेंडर या सप्लाई में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका रही है. बचाव पक्ष का यह भी कहना है कि उन्हें पूर्व आईएएस अधिकारी विनय चौबे का करीबी होने के कारण राजनीतिक द्वेषवश फंसाया गया.

इसके अलावा हजारीबाग में 28 डिसमिल 'गैर मजरुआ खास' जमीन की कथित अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में भी एसीबी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इसी प्रकरण में वे जेल में बंद थे. जांच एजेंसी ने उन पर ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप भी लगाया है.

एक अन्य मामले में नेक्सजेन कंपनी में उनके पूर्व साझेदार रहे दीपक कुमार ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. लगभग 25 वर्ष पुराने इस मामले में आरोप है कि विनय सिंह ने कथित रूप से दबाव बनाकर जबरन शेयर ट्रांसफर करवाए थे. फिलहाल संबंधित एजेंसियां सभी मामलों की जांच कर रही हैं. सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद जहां विनय सिंह को अस्थायी राहत मिली है, वहीं कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- अवैध कोयला खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100.44 करोड़ की संपत्ति जब्त 

संबंधित सामग्री

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

बिहार पुलिस को और मजबूत बनाने की हो रही तैयारी, खरीदी जाएगी 50 ड्रोन

बिहार

बिहार पुलिस को और मजबूत बनाने की हो रही तैयारी, खरीदी जाएगी 50 ड्रोन

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम