न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महुअरी पंचायत के डेहरी विश्रामपुर गांव के आस पास में एक काले रंग के साढ़ के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. साढ़ खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है और लोगों को देखते ही हमला करने दौड़ पड़ता है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
पंचायत निवासी चंदन कुमार ने बताया कि साढ़ के हमले में तीन वृद्ध ग्रामीण को चोटे आयी हैं. जिसमे श्यामजीत राम, सरदयाल राम और बिनेशर राम का नाम शामिल है. सभी का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया हैं. ग्रामीणों का कहना है कि साढ़ लगातार उत्पात मचा रहा है, जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. इसको लेकर ग्रामीणों ने हुसैनाबाद प्रशासन से साढ़ को जल्द नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि गांव में भय का माहौल खत्म हो सके.
यह भी पढ़ें: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जेल से बेल, आज होगा 120 KM का लंबा रोड शो