सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में मनाया गया दीक्षांत समारोह

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में मनाया गया दीक्षांत समारोह

सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची में मनाया गया दीक्षांत समारोह

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में 24 मार्च 2026 को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा 5 के लिए दीक्षांत समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम युवा छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, क्योंकि वे अपनी शैक्षणिक यात्रा के एक नए चरण में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं.



कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित अतिथियों का स्वागत दीप प्रज्वलन कर किया गया. साथ ही विद्यालय  के गायन समूह द्वारा एक मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. ‘‘उम्मीद की उड़ान‘‘ नामक एक जीवंत और प्रेरणादायक नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और आशा तथा आकांक्षा का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया. विशेष शैक्षणिक पुरस्कार सत्र, ‘‘ओजस और प्रवाह‘‘ में, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. इन विशेष शैक्षणिक पुरस्कारों में ‘बीकन ऑफ ब्रिलियंस’, ‘एंबेसडर ऑफ एक्सीलेंस’, ‘लिटिल लेजेंड’, ‘एकेडमिक चैंपियन’ और ‘नॉलेज पायनियर’ शामिल थे. कार्यक्रम का एक हृदयस्पर्शी क्षण माता-पिता को धन्यवाद कार्ड भेंट करना था. इस विशेष पत्र के माध्यम से उनके निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया गया. 



विद्यालय के छात्रों ने ‘‘क्रिसलिस - किंडरगार्डन से ग्रेजुएशन तक की यात्रा‘‘ नामक एक लघु-नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें वर्षों के दौरान छात्रों के विकास और परिवर्तन को खूबसूरती से दर्शाया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीक्षांत समारोह रहा, जहाँ युवा छात्रों को सम्मानित किया गया और उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई. सरला बिरला विद्यालय अपने छात्रों की शिक्षा-दीक्षा और विद्यालय के समग्र कल्याण में अभिभावकों के योगदान को सम्मान देने का प्रयास करता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए, पंचम ‘बी’ का छात्र नबील अहमद, जिसने ‘बीकन ऑफ ब्रिलियंस’, ‘एंबेसडर ऑफ एक्सीलेंस’, ‘एकेडमिक चैंपियन’ ‘नॉलेज पायनियर’ तथा कई श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इसके लिए ट्रॉफियां भी जीतीं हैं, उसके अभिभावकों को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया. साथ ही उन्होंने अभिभावकों के एक प्रतिनिधि के रूप में एक भावुक भाषण की प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ, जिसमें उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया. समारोह का समापन राष्ट्रगान के भावपूर्ण गायन के साथ एक देशभक्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ.

विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने छात्रों को प्रेरणादायी सीख देते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी.साथ ही छात्रों को अपने भविष्य में दृढ़ विश्वास, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अभिभावकों को यह भी सलाह दी कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे सोशल मीडिया से दूर रहें, स्कूल में नियमितता बनाए रखें और उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करें. इसके अतिरिक्त, उन्होंने अभिभावकों को पैरंट टीचर्स मीटिंग में नियमित रूप से उपस्थित रहने और हर संभव तरीके से स्कूल का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय यक्ष्मा दिवस पर 76 मेडिकल ऑफिसरों को दिया गया नियुक्ति पत्र

 

संबंधित सामग्री

रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक, बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी 

झारखंड

रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक, बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी 

विश्व यक्ष्मा दिवस पर चंदनकियारी में जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

झारखंड

विश्व यक्ष्मा दिवस पर चंदनकियारी में जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे

झारखंड

चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे

डीवीसी सीएसआर की ओर से निदेशक भवन में हुई ग्राम सलाहकार समिति की बैठक

झारखंड

डीवीसी सीएसआर की ओर से निदेशक भवन में हुई ग्राम सलाहकार समिति की बैठक

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम

झारखंड

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम