Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए अमीन गणेश महतो को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी. आरोपी अमीन गणेश महतो सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत था. जमीन की मापी और नक्शा तैयार करने के एवज में आरोपी अमीन ने वासुदेव महतो नामक व्यक्ति से घूस मांगी थी. जिसकी शिकायत वासुदेव ने ACB से की थी. जांच एजेंसी ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और गणेश महतो को 8000 रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. ये भी पढ़ें- एक बार फिर बरामद हुई नीदरलैंड के LSD ड्रग्स की खेप, दोनों आरोपियों को पुलिस ने लिया रिमांड में
झारखंड